ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईडी की छापेमारी में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से मिले दो AK47, झारखंड में रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in कारोबार, खास खबर, झारखण्ड
0
ईडी की छापेमारी में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से मिले दो AK47, झारखंड में रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईडी आज सुबह रांची में प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के ऑफिस सहित रांची के 12 और झारखंड के कुल 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रकाश के घर से ईडी को दो एके 47 राइफल भी मिले हैं. यह हथियार झारखंड पुलिस के दो अंग रक्षकों का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अंगरक्षक यहां पर हथियार रख कर अपने घर फ्रेश होने के लिए गए थे. वहीं, रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर भी ईडी की टीम पहुंची है. यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है. इसके अतिरिक्त ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार में है. छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है. खबर यह भी है कि सीएम हेमंत सोरेन के सीए जे जयपुरियार के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है.

25 मई को भी हुई थी छापेमारी

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

बताते चलें कि इससे पहले ईडी ने बीते 25 मई को प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ऑफिस और वसुंधरा अपार्टमेंट में छापेमारी की थी. छापेमारी के क्रम में प्रेम प्रकाश के वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर – 802 में ईडी अधिकारियों को काफी कीमती सामान का पता लगा था. अधिकारियों को पूछताछ के क्रम में बड़ी रकम के लेन-देन की जानकारी भी मिली थी. जिसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश से कई दिनों तक पूछताछ की थी.

सीएम के सीए के यहां ईडी की छापेमारी

आज सुबह से रांची के 12 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन के सीए के यहां भी छापेमारी की जा रही है. उनका नाम सीए जे. जयपुरियार है.

झारखंड में 18 जगहों पर ईडी की चल रही छापेमारी

रांची में 12 सहित झारखंड के 18 जगहों पर इडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम बिहार व पश्चिम बंगाल भी गई है. रांची में प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने पर भी इडी का छापा पड़ा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब और हरियाणा के दौरे पर , फरीदाबाद में अमृता अस्पताल तो मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब और हरियाणा के दौरे पर , फरीदाबाद में अमृता अस्पताल तो मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भिड़े शिंदे-उद्धव गुट के विधायक

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भिड़े शिंदे-उद्धव गुट के विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend