ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भिड़े शिंदे-उद्धव गुट के विधायक

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in Lokshbha2024, महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भिड़े शिंदे-उद्धव गुट के विधायक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र विधानसभा में मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। सत्र की शुरुआत सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे से हुई। उद्धव गुट और शिंदे गुट के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी की। विधानसभा की सीढ़ियों पर विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ नारे लगाए।

50 खोके… एकदम ओके का लगाया नारा
उद्धव गुट के विधायकों ने शिंदे गुट के लिए ’50 खोके… एकदम ओके’ का नारा लगाया। इस नारे की आड़ में शिंदे गुट पर 50 करोड़ लेकर बिक जाने का आरोप लगाया गया। महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाने और सरकार से जवाब मांगने के लिए NCP विधायक गाजर लेकर पहुंचे। गाजर को लेकर भी दोनों गुटों के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने आगे आकर विधायकों को शांत कराया। इसके बाद ही सदन की कार्रवाई शुरू हो पाई।

RELATED POSTS

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

महंगाई के मुद्दे पर सरकार का विरोध करने के लिए NCP विधायक गले में गाजरों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे।
महंगाई के मुद्दे पर सरकार का विरोध करने के लिए NCP विधायक गले में गाजरों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे।

भाजपा विधायक ने की धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की मांग
भाजपा विधायक नितेश राणे ने आज सदन में कहा कि राज्य के अहमदनगर में धर्म परिवर्तन के नाम पर नाबालिग लड़की पर अत्याचार हुआ है। ऐसी घटनाएं राज्य में बढ़ रही हैं। राणे ने कहा कि हिंदू लड़कियों को फसाने के लिए लड़कों को बाकायदा रेट कार्ड दिया है, जिसके तहत इन लड़कों को पैसे मिलते है।

राणे का कहना है कि हिंदू लड़कियों को राज्य में टारगेट किया जा रहा है और इसीलिए अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

by UB India News
June 17, 2026
0

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से...

MVA में महासंग्राम!

MVA में महासंग्राम!

by UB India News
April 30, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक ना हो तो काहे का महाराष्ट्र. यहां की राजनीति में सियासी तापमान एक बार फिर...

Next Post
सोनाली की मौत का संशय गहराया, गोवा पुलिस ने PA को दबोचा

सोनाली की मौत का संशय गहराया, गोवा पुलिस ने PA को दबोचा

अडाणी-NDTV डील की इनसाइड स्टोरी

अडाणी-NDTV डील की इनसाइड स्टोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend