ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में बीच नदी में डूबी बालू से भरी नाव, 12 मजदूर लापता

UB India News by UB India News
August 21, 2022
in दुर्घटना, पटना
0
पटना में बीच नदी में डूबी बालू से भरी नाव, 12 मजदूर लापता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना से सटे मनेर में बड़ा हादसा हुआ है. हल्दी छपरा संगम घाट पर बीच नदी में बालू नदी नाव डूब गई. इस हादसे में नाव पर सवार 18 लोगों में से 6 लोग बाहर निकल गए हैं लेकिन 12 लोग अभी भी लापता है. दूसरी तरफ इस घटना के बाद सीमा विवाद में पटना, भोजपुर और छपरा की पुलिस उलझी पड़ी है. मनेर हल्दी छपरा संगम के पास अवैध बालू लेकर जा रही नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा तेज हवा के कारण हुआ.

नाव दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अफरातफरी मच गई. घटना का इलाका पटना, भोजपुर और सारण जिला का बॉर्डर एरिया है और घटना सारण जिला के एरिया में होने की बात बताई जा रही है. दरअसल गंगा और सोन नदी के संगम पर आंधी की वजह से नाव डूबा है. इस नाव पर लगभग 18 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोग को बचाया गया कई जबकि कई लापता की सूचना है. बताया जाता है कि अवैध बालू लदे नाव को मनेर से गोविंदपुर वैशाली ले जाया जा रहा था इसी दौरान ये हादसा हुआ.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

नाव भी वैशाली के गोविंदपुर का ही है. इस घटना के संदर्भ में मनेर थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हल्दी छपरा घाट के पास एक नाव की डूबने की पुष्टि हुई है. दारोगा ने बताया कि नाव हादसा हुआ है लेकिन लेकिन मनेर थाना में नहीं बल्कि डोरीगंज थाने का वो इलाका है और इस घटना में कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है. वहीं स्थानीय अशोक मुखिया का कहना है कि घटना के बाद से कई लोग लापता हैं. स्थानीय स्तर पर खोजबीन जारी है. अशोक मुखिया के अनुसार नाव पर 15 से 20 लोग सवार रहते हैं और जिस नाव में हादसा हुआ है उसमे भी सवार थे कुछ लोगों को बचाया गया जबकि अभी भी कई लोग लापता है.

बहरहाल लगातार अवैध बालू खनन को लेकर नाव हादसा लगातार हो रहा है. हाल के दिनों में बालू के अवैध खनन के दौरान हुए हादसे की ये दूसरी घटना है. इससे पहले मनेर इलाके में अवैध नाव पर सिलेंडर फटने से कई लोगों की मौत हो गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

Chapter 1 Alumni Association, School Of Medicine Of Loma Linda College

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend