प मुख्यमंत्री–सह–मंत्री‚ नगर विकास एवं आवास विभाग‚ तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को बोरिंग रोड‚ एएन कॉलेज के निकट नगर विकास भवन के निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर आनंद किशोर‚ प्रधान सचिव‚ नगर विकास एवं आवास विभाग‚ नगर आयुक्त‚ पटना नगर निगम‚ मुख्य महाप्रबंधक‚ बिहार राज्य भवन निर्माण निगम‚ कार्यपालक पदाधिकारी‚ पाटलिपुत्र अंचल‚ पटना नगर निगम‚ कार्यपालक अभियंता पाटलिपुत्र अंचल‚ पटना नगर निगम तथा बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के अन्य पदाधिकारी व अभियंता इत्यादि मौजूद थे। ॥ इस जगह पर नगर विकास भवन के लिए पांच मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन के ग्राउंड फ्लोर में वाहनों के लिए पाकिग की जगह का प्रावधान किया गया है। भवन के प्रथम तल पर विभागीय पदाधिकारियों के कार्यालय एवं आतिथ्य कक्ष के साथ ही १८० व्यक्तियों की क्षमता के सभाकक्ष का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के द्वितीय तल से पांचवें तल तक विभाग के अन्य पदाधिकारियों के कक्ष के साथ ही कार्यालय कर्मियों के लिए जगह का प्रावधान है। इस भवन में नगरपालिका प्रशासन निदेशालय‚ नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय‚ बिहार शहरी विकास अभिकरण‚ नगर तथा क्षेत्रीय निवेशन संगठन‚ पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन‚ पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार‚ नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ‚ नमामि गंगे योजना‚ स्वच्छ भारत मिशन योजना आदि का कार्यालय होगा। ऐसे में सभी कार्यालय एक भवन में एक छत के नीचे आने से विभागीय कार्यों के निष्पादन में सुगमता आएगी तथा कार्यों के निष्पादन में समय की भी बचत होगी। साथ ही एक भवन में ये सभी कार्यालय होने से आम नागरिकों को भी इससे लाभ होगा। निरीक्षण के दौरान उपमुख्य मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि इस भवन में बेसमेंट का प्रावधान करते हुए वाहनों की पाकिग हेतु अतिरिक्त सुविधा विकसित की जाए‚ साथ ही भवन में रेन वाटर हावæस्टिंग की व्यवस्था उपयुक्त रूप से किया जाए। इसके अलावा कर्मियों के हितों तथा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुविधाएं यथा जिम‚ कॉमन रूम एवं महिलाओं के लिए क्रेच इत्यादि का भी प्रावधान किया जाए। साथ ही उन्होंने इस योजना को शीघ्र कार्यान्वित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई अविलंब करने का निर्देश दिया।
बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……
बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...







