ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरसीपी का अनर्गल बयान आश्चर्यजनक और निन्दनीय

UB India News by UB India News
August 21, 2022
in जदयू, पटना
0
आरसीपी का अनर्गल बयान आश्चर्यजनक और निन्दनीय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज जिस तरह अनर्गल बयान देकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं‚ वह आश्चर्यजनक और निन्दनीय है। हम सबके नेता नीतीश कुमार के समक्ष जब उन्होंने राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की तब उन्हें राज्यसभा भेजा और आगे चलकर अपनी जगह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बना दिया। पार्टी में उनका कैसा मान–सम्मान था ये किसी से छिपा नहीं है‚ आज वह जो भी हैं वह मुख्यमंत्री जी की देन हैं। लेकिन वे नेता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे और अपने ओहदे का दुरुपयोग किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका दायित्व बनता था कि वे मुख्यमंत्री की नीतियों और विचारों को आगे बढाने का काम करते लेकिन उन्होंने निहित स्वार्थ के कारण भाजपा के साथ सांठगांठ कर जदयू को कमजोर करने का काम किया। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की लालसा में उन्होंने अपने नेता की सोच और पूर्व में लिए गए उनके निर्णय तक की अवहेलना की। अधिकार के दुरुपयोग का ऐसा उदाहरण और कहीं देखने को नहीं मिल सकता। २०२० के चुनाव में जदयू को ४३ सीटों पर पहुंचाने के लिए भी बहुत हद तक वही जिम्मेदार हैं। उनके हालिया बयान से अब तो यह स्पष्ट भी हो गया है कि भाजपा के साथ मिलकर वे बहुत पहले से खेल कर रहे थे। अपने इन कायोंर् के चलते वे राजनीति के हाशिये पर चले गए हैं और पूर्णतया अप्रांसगिक हो चुके हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी कितने संघर्षों से बनी और किन आदशोंर् को लेकर आज तक टिकी हुई है‚ उन्हें यह पता नहीं। हमलोग अब श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पहले से भी अधिक मजबूती से आगे बढेंगे। सूबे के लगभग तमाम जिलों में जदयू की कार्यकारिणी की बैठक कर आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बताते हुए उनके उस बयान की कडी निंदा की गई जिसमें कहा गया था कि जदयू समाप्त हो जायेगी। वैशाली‚ मधुबनी‚ बाढ‚ पश्चिमी चंपारण‚ गोपालगंज‚ सीवान‚ सहरसा‚ अररिया‚ छपरा‚ रोहतास‚ जहानाबाद‚ अरवल‚ औरंगाबाद‚ बेगूसराय‚ नवादा‚ मधुबनी आदि जिलों में हुयी बैठक में आरसीपी सिंह के बयान एवं कार्यशैली की निंदा की गयी। जदयू नेताओं ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री जी के भरोसा और विश्वास को तोडा ही नहीं बल्कि पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है जिसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
5 मंजिला बनेगा नगर विकास और आवास विभाग का दफ्तर

5 मंजिला बनेगा नगर विकास और आवास विभाग का दफ्तर

स्पीकर और सभापति के लिए JDU और RJD में 1-1 का फार्मूला तय

स्पीकर और सभापति के लिए JDU और RJD में 1-1 का फार्मूला तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend