ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सभी जाति और जमात को साधने की कोशिश

UB India News by UB India News
August 17, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
रोजगार के ऐलान के बाद गदगद दिखे तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार को राज्य में महागठबंधन सरकार का आकार सामने आ गया। मंत्रिमंड़ल विस्तार के साथ ही महागठबंधन की सरकार जात‚ जमात और सभी समीकरणों को एक साथ साधने की कोशिश करती दिखी। सभी जाति और जमात के लोगों को इस सरकार में प्रतिनिधित्व देने की भरपूर कोशिश की गई है। हालांकि राजद का एमवाई समीकरण इस मंत्रिमंड़ल पर हावी दिखा। सबसे ज्यादा यादव बिरादरी को इस मंत्रिमंड़ल में जगह मिली है।

दलित समुदाय को भी अच्छी तवज्जो दी गयी है। वहीं अल्पसंख्यकों पर सभी दलों ने भरोसा जताया है और इन जमात को भी मंत्रिमंड़ल में अच्छा खासा प्रतिनिधितत्व दिया गया है। सवर्ण जमात के लोगों मसलन राजपूत‚ भूमिहार‚ ब्राह्मण को भी महागठबंधन की सरकार में जगह दी गई है। जबकि कायस्थ विरादरी की अनदेखी की गई है। महागठबंधन की सरकार को जातीय गणित की नजर से देखा जाए तो सबसे ज्यादा 8 यादवों को मंत्रिमंड़ल में जगह मिली है। जिसमें राजद ने ७ और जदयू ने एक यादव को मंत्री बनाया है। दलित समुदाय को इस मंत्रिमंडल में अच्छी खासी हिस्सेदारी दी गई है। इस समुदाय से 6 लोगों को मंत्रीपद से नवाजा गया है। इसमें राजद के 2‚ जदयू के 2‚ जबकि हम और कांग्रेस के एक–एक दलित मंत्री बने हैं। पिछडा और अति पिछडा समुदाय को भी मंत्रिमंडल में बडी जिम्मेदारी दी गई है। इस समाज को भी इस महागठबंधन सरकार में 6 मंत्रालय मिले हैं। इसमें कुशवाहा समुदाय के 3 और अति पिछडा से 3 मंत्री बने हैं। सभी दलों ने मुस्लिम समुदाय पर नजरे इनायत की हैं। कुल 5 मुस्लिम मंत्री बनाए गए हैं। वहीं सवर्ण जमात से भी 6 लोगों को मंत्रिमंड़ल में शामिल किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा राजपूत बिरादरी के 3 मंत्री बने हैं जिसमें राजद और जदयू से एक–एक जबकि निर्दलीय से 1 राजपूत को मंत्री बनाया गया है। भूमिहार जाति से 2 मंत्री बने हैं जिसमें राजद और जदयू कोटे से 1–1 शामिल हैं। वहीं ब्राह्मण समुदाय से सिर्फ 1 मंत्री बने हैं जो जदयू से हैं। वहीं कायस्थ विरादरी की इस मंत्रिमंड़ल में अनदेखी की गई है। कुर्मी विरादरी को मंत्रिमंड़ल में दो जगह मिली है जिसमें खुद नीतीश कुमार के अलावा उनकी जाति से एक को मंत्री बनाया गया है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
कब मिटेगा जाति–कलंक..?

कब मिटेगा जाति–कलंक..?

कातिल चीनी मांझा…….

कातिल चीनी मांझा.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend