ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुझे नहीं पता, आपको भारतीय मित्रों से पूछना चाहिए…….

UB India News by UB India News
August 17, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
मुझे नहीं पता, आपको भारतीय मित्रों से पूछना चाहिए…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर मंगलवार को चीन के एक हाई टेक्नॉलजी वाले ‘जासूसी’ जहाज ने लंगर डाल दिया। भारत ने जहां इस जहाज को लेकर सुरक्षा चिंताएं जाहिर की हैं, वहीं चीन ऐसा दिखा रहा है मानो वह इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देता। श्रीलंका में चीन के राजदूत क्वी जेनहोंग ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की यात्राएं तो होती रहती हैं। उन्होंने साथ ही भारत की चिंताओं से जुड़े सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि ये सवाल ‘भारतीय दोस्तों’ से पूछे जाने चाहिए।

22 अगस्त तक श्रीलंका में ही रहेगा जहाज
बता दें कि बैलेस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट का पता लगाने में सक्षम जहाज ‘युआन वांग 5’ स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा पर पहुंचा। यह 22 अगस्त तक वहीं रुकेगा। जहाज को निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को बंदरगाह पर पहुंचना था, लेकिन श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा इजाजत न दिए जाने के चलते इसमें देरी हुई थी। भारत की चिंताओं के बीच श्रीलंका ने चीन से इसकी यात्रा टालने को कहा था। शनिवार को, कोलंबो ने 16 से 22 अगस्त तक जहाज को बंदरगाह आने की इजाजत दी है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

‘2014 में भी ऐसा जहाज यहां आया था’
श्रीलंका ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने जहाज को निर्धारित अवधि के दौरान ईंधन भरवाने और अन्य कामों के लिए रुकने की इजाजत दी गई है। श्रीलंका में चीन के राजदूत क्वी जेनहोंग जहाज का स्वागत करने के लिए बंदरगाह पर मौजूद थे। इस दौरान सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी के अलग हुए ग्रुप के कई सांसद भी मौजूद थे। उन्होंने यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘इस तरह के रिसर्च शिप के लिए श्रीलंका की यात्रा करना बहुत स्वाभाविक है। 2014 में भी इसी तरह का एक जहाज यहां आया था।’

भारतीय चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने कहा, ‘मुझे नहीं पता, आपको भारतीय मित्रों से पूछना चाहिए।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज की सुरक्षा बहुत सख्त थी और किसी को भी उस पर जाने की इजाजत नहीं दी गई। यात्रा को स्थगित करने के श्रीलंका के फैसले पर देश में बहुत विवाद उत्पन्न हुआ क्योंकि जुलाई के मध्य में यात्रा को मंजूरी दे दी गई थी। जहाज के आगमन पर कैबिनेट के प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धन ने कहा कि इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। गुणवर्धन ने कहा, ‘हमारे लिए सभी देशों के साथ संबंध जरूरी हैं।’

भारत और श्रीलंका के रिश्तों में तनाव आ गया था
विदेश मंत्रालय ने कोलंबो में एक बयान में कहा कि चीनी पोत वांग यांग 5 के मुद्दे से निपटने में पड़ोस में सुरक्षा और सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत ने पारंपरिक रूप से हिंद महासागर में चीनी सैन्य जहाजों के बारे में कड़ा रुख अपनाया है और अतीत में इस तरह की यात्राओं को लेकर श्रीलंका के समक्ष विरोध जताया है। 2014 में कोलंबो द्वारा चीन के परमाणु संचालित एक पनडुब्बी को अपने एक बंदरगाह में रुकने की इजाजत देने के बाद भारत और श्रीलंका के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
IRCTC घोटाला: तेजस्वी यादव की बढ़ सकती है परेशानी!

IRCTC घोटाला: तेजस्वी यादव की बढ़ सकती है परेशानी!

रोजगार के ऐलान के बाद गदगद दिखे तेजस्वी

सभी जाति और जमात को साधने की कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend