ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कैबिनेट में मिथिलांचल से 10 मंत्री,अगड़ी जातियों के मंत्रियों की संख्या घटी

UB India News by UB India News
August 17, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कल 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में 10 अगस्त को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने एक हफ्ते के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया। मंगलवार यानी 16 अगस्त को 31 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है।

वजन के लिहाज से देखें तो ज्यादातर बड़े विभाग JDU के पास हैं। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन समेत 5 विभाग अपने पास रखे हैं। वित्त JDU के विजय चौधरी को दिया गया है। तेजस्वी को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य का जिम्मा मिला है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है। इधर कांग्रेस के 19 में से केवल 2 विधायक मंत्री बने हैं। उन्हें भी पंचायती राज, मत्स्य और पशुपालन जैसे विभाग दिए गए हैं।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

अगड़ी जातियों के मंत्रियों की संख्या घटी
नीतीश की नई कैबिनेट में पिछड़े-दलितों को पिछली बार से ज्यादा मौका मिला, तो अगड़ी जातियों के मंत्रियों की संख्या में कमी आई। सबसे ज्यादा 8 यादव मंत्री कैबिनेट में हैं। पिछड़ी और अति पिछड़ी कैटेगरी (OBC-EBC) से सबसे ज्यादा 17, दलित वर्ग से 5 और मुस्लिम समुदाय से 5 चेहरे लिए गए हैं। NDA सरकार में अपर कास्ट के 11 मंत्री थे, जो इस बार घटकर 6 हो गए हैं। तब 13 OBC-EBC और 2 मुस्लिम चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल थे।

मिथिलांचल को सबसे ज्यादा तवज्जो
महागठबंधन सरकार में मिथिलांचल से सबसे ज्यादा 10 मंत्री बनाए गए हैं। इसके बाद भोजपुर-शाहाबाद से 7 और मगध से 4 मंत्री बने हैं। वहीं, कोशी से 2, सीमांचल से 3 और अंग प्रदेश से 2 मंत्री बनाए गए हैं।

मंत्रिमंडल में इन नामों ने चौंकाया
नीतीश की नई कैबिनेट में RJD से कार्तिक सिंह, जितेंद्र राय और सुधाकर सिंह और ललित यादव के नाम ने चौंकाया है। कार्तिक सिंह पहली बार RJD से MLC बने हैं, जिन्हें बाहुबली अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। सुधाकर सिंह पहली बार के विधायक हैं, जो RJD के प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। वहीं, जितेंद्र राय सबसे कम उम्र के विधायक हैं।

इन बड़े चेहरों को मिली मायूसी
JDU संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से मदन मोहन झा और अजीत शर्मा का नाम सबसे ऊपर था, लेकिन आखिरी समय में उनके नाम कट गए। RJD के सीनियर लीडर भाई वीरेंद्र को भी आखिर में मंत्री पद नहीं दिया गया।

नीतीश के पास 164 विधायकों का सपोर्ट
BJP से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने RJD के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उन्हें महागठबंधन का नेता चुना गया था।। 10 अगस्त को उन्होंने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अभी नीतीश के पास 164 विधायकों का सपोर्ट है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, कवि… शख्सियत एक और रूप अनेक…..

स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, कवि... शख्सियत एक और रूप अनेक.....

मुझे नहीं पता, आपको भारतीय मित्रों से पूछना चाहिए…….

मुझे नहीं पता, आपको भारतीय मित्रों से पूछना चाहिए.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend