ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर सरकार का काम क्या हैॽ

UB India News by UB India News
August 12, 2022
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
फिर सरकार का काम क्या हैॽ

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुफ्त चुनावी उपहारों को लेकर लगातार पूरे देश को चेता रहे हैं और इन्हें देश के विकास के खिलाफ बता रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में सरकार बनने पर १८ साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये का मासिक भत्ता देने का वादा कर ड़ाला। भत्ता उन्हीं को दिया जाएगा जो इसके लिए राजी होंगी। केजरीवाल ने राज्य में पुलिसकर्मियों का भर्ती के समय पर वेतन बढाने का भी वादा किया। गुजरात में अपने चुनावी अभियान के तहत केजरीवाल ने लोगों को यह पांचवी ‘गारंटी’ दी है। हरियाणा के पानीपत में एक कार्यक्रम में मुफ्त उपहार देने की राजनीति में शामिल होने को लेकर कुछ विपक्षी दलों पर बिफरते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस तरह की चीजें राष्ट्र को केवल नुकसान ही पहुंचाएंगी क्योंकि इससे नई प्रौद्योगिकी में निवेश बाधित होता है। उन्होंने कहा कि कोई अगर स्वार्थ की राजनीति में लिप्त है तो वह मुफ्त पेट्रोल–ड़ीजल का वादा भी कर सकता है। इस तरह के कदम हमारे बच्चों को उनके हक से वंचित करने और देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकने के समान होंगे। इस तरह की स्वार्थी नीतियां देश के ईमानदार करदाताओं पर अधिक बोझ ड़ालेंगी। प्रधानमंत्री ऐसे उपहारों को ‘रेवडि़़यों’ की संज्ञा देते रहे हैं। इन सब हमलों से बेपरवाह केजरीवाल ने अहमदाबाद में सैकड़़ों महिलाओं के सामने कहा एक हजार रुपये कोई रेवड़़ी नहीं है। यह आपका हक है। केजरीवाल ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी और नौकरी मिलने तक ३‚००० रुपये प्रति माह भत्ता की गारंटी भी दी है। प्रति माह ३०० यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। केजरीवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने इस बात पर जनमत संग्रह कराए जाने की मांग कर ड़ाली कि करदाताओं का धन किसी एक परिवार या किसी के मित्रों पर खर्च होना चाहिए या बेहतर स्कूल एवं अस्पताल बनाने के लिए खर्च किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि लोगों के बीच यह अवधारणा पैदा करने के लिए माहौल बनाया जा रहा है कि यदि सरकार लोगों को मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराती है‚ तो सरकार को नुकसान होता है। उन्होंने पूछा‚ ‘फिर सरकार का काम क्या हैॽ’। उनकी इस बात से सहमत हुआ जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
हर किसी को ईमानदारी से प्रयास करने होंगे‚ वरना नुकसान कहीं ज्यादा होगा………..

हर किसी को ईमानदारी से प्रयास करने होंगे‚ वरना नुकसान कहीं ज्यादा होगा...........

यह कहां का गठबंधन धर्म था भलाॽ

यह कहां का गठबंधन धर्म था भलाॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend