ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में महंगाई पर जोरदार बहस, निर्मला बोलीं- भारत की तुलना PAK-बांग्लादेश से नहीं हो सकता

UB India News by UB India News
August 2, 2022
in कारोबार, सांसद
0
संसद में महंगाई पर जोरदार बहस, निर्मला बोलीं- भारत की तुलना PAK-बांग्लादेश से नहीं हो सकता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महंगाई और जरूरी वस्‍तुओं की बढ़ी कीमतों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध सोमवार को टूटता नजर आया। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की बढ़ी हुई दरों और महंगाई के मुद्दे पर जवाब दिया। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमें देखना होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है। दुनिया ने ऐसी महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। इससे बाहर आने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले दो साल में विश्व बैंक, आईएमएफ (IMF) और दूसरी वैश्विक संस्थाओं की ओर से कई बार दुनिया की विकास दर और भारत की विकास दर के बारे में आकलन किए गए हैं। हर बार जब भी आकलन किया गया है, तब दुनिया की विकास दर उस अवधि में अनुमान से कम रही है, यहां तक कि भारत की भी विकास दर अनुमान से कम रही है, लेकिन हर बार भारत की विकास दर सर्वाधिक रही है।

RELATED POSTS

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में जीएसटी संग्रह पिछले 5 महीनों से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 8 इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जून में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है। जून में कोर सेक्टर में वार्षिक दर से 12.7 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत सकारात्मक संकेत दिखा रही है।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि हमें यह भी देखना होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है। दुनिया ने ऐसी महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया था। महामारी से बाहर आने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। रूस-यूक्रेन संकट, चीन के कई हिस्सों में लॉकडाउन, कोरोना की लहरें और ओमिक्रोन आदि के चलते अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ है, इसके बावजूद हम महंगाई को 7 फीसद से नीचे रखने की कोशिश कर रहे हैं।

निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman in Lok Sabha) ने कहा कि अमेरिका की GDP में दूसरी तीमाही में 0.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई और पहली तिमाही में 1.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। इसको उन्होंने अनौपचारिक मंदी का नाम दिया। रही बात भारत की तो यहां मंदी या महंगाई जनित मंदी का सवाल ही नहीं उठता है। ब्लूमबर्ग की सर्वे रिपोर्ट में साफ साफ कहा गया है कि भारत में मंदी की संभावना शून्‍य है।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारत में 2022 में सकल NPA छह साल में सबसे निचले स्तर 5.9 फीसद पर है। आप यदि दूसरे मुल्‍कों पर नजर डालें तो ऐसा नहीं है। चीन को ही देखें। चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं लेकिन भारत में NPA कम हो रहे हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते सरकार पर कर्ज GDP का 56.9 फीसद है। IMF के आंकड़ों के अनुसार भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है। भारत सरकार पर औसतन कर्ज GDP का 86.9 फीसद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
स्मृति इरानी व उनकी बेटी नहीं हैं गोवा के किसी रेस्‍टोरेंट की मालिक :हाईकोर्ट

स्मृति इरानी व उनकी बेटी नहीं हैं गोवा के किसी रेस्‍टोरेंट की मालिक :हाईकोर्ट

Alcohol intolerance Symptoms and causes

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend