ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

6 महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए CM नीतीश

UB India News by UB India News
July 27, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
6 महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए CM नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को सीएम आवास में आइसोलेट कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पिछले दो-तीन दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि कोरोना के हल्के लक्षण ही दिख रहे थे और वह लगातार डिस्टेंस मेंटेन करते हुए बैठक में भी शामिल हो रहे थे।

नीतीश कुमार 6 महीने में दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले 10 जनवरी को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सीएम को 2-3 दिन से बुखार आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने सोमवार रात कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री कोरोना की पहली लहर में भी संक्रमित हुए थे।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

सीएमओ की ओर से दी गई जानकारी।
सीएमओ की ओर से दी गई जानकारी।

CM नीतीश कुमार अस्वस्थ होने के कारण ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। हालांकि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल नहीं हुए थे।

CM हाउस में किया खुद को आइसोलेट

बताया ये जा रहा था नीतीश कुमार दिल्ली से अपनी दूरी बना रहे हैं लेकिन, आज मिली जानकारी के मुताबिक, वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी वजह से वह कहीं आ-जा नहीं रहे थे। अपने आप को उन्होंने आइसोलेट कर लिया है। सूत्रों की मिली जानकारी के मुताबिक CM लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। नीतीश कुमार ने बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की सलाह दी है।

विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह से पहले करीब 6 मंत्री पॉजिटिव हुए थे

इससे पहले भी जब बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आने वाले थे, उस समय उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके साथ ही करीब 6 मंत्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शामिल नहीं हो पाए थे। हाल के दिनों में डिप्टी सीएम रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह भी कोरोना की चपेट में आए थे, लेकिन अब ये सभी ठीक चुके हैं।

23 जुलाई को मुख्यमंत्री ने की थी हाईलेवल मीटिंग

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार 23 जुलाई को जल- जीवन – हरियाली अभियान से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में बैठक में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, कृषि मंत्री अमरेन्द्र पताप सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए थे।

23 जुलाई को हुई मीटिंग में मौजूद सीएम नीतीश समेत बाकी मंत्री और अधिकारी।
23 जुलाई को हुई मीटिंग में मौजूद सीएम नीतीश समेत बाकी मंत्री और अधिकारी।

मीटिंग में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव लघु जल संसाधन विभाग परमार रवि मनुभाई. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग आनंद किशोर, प्रधान सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

पटना 94 नए केस मिले

बता दें कि पिछले 24 घंटे में पूरे बिहार की बात की जाए तो बिहार में 355 तो पटना में 94 नए मामले सामने आए। सोमवार को 355 तो वहीं रविवार 289 नए मरीज मिले थे। वहीं पटना में सोमवार को 94 तो रविवार को 102 नए मामले सामने आए थे। पटना में लगभग 3 सप्ताह बाद नए संक्रमितों की संख्या 100 से कम हो गई है। सोमवार को सहरसा में 57, भागलपुर में 27, अररिया में 21, सुपौल में 20 और गया में 15 संक्रमित मिले। इस तरह से बिहार में अब 1850 केस एक्टिव हैं।

तारीख बिहार पटना
25 जुलाई 355 94
24 जुलाई 289 102
23 जुलाई 321 122
22 जुलाई 345 129
21 जुलाई 472 180
19 जुलाई 324 130
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
लोकसभा के 4 सांसदों के बाद अब राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों को किया गया निलंबित

लोकसभा के 4 सांसदों के बाद अब राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों को किया गया निलंबित

अमेरिका-यूरोप के बाद एशियाई देशों में मंदी का डर, कहां खड़ा है भारत?

अमेरिका-यूरोप के बाद एशियाई देशों में मंदी का डर, कहां खड़ा है भारत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend