ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा के 4 सांसदों के बाद अब राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों को किया गया निलंबित

लोकसभा के 4 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों के 19 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इन सांसदों को संसद का सत्र बाधित करने के आरोप में इस हफ्ते के बचे हुए दिन तक के लिए राज्यसभा से निलंबित किया गया है. सांसदों के निलंबन पर सफाई देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा है कि विपक्षी सांसदों को राज्यसभा से निलंबित करने का निर्णय भारी मन से लेना पड़ा.

UB India News by UB India News
July 27, 2022
in सांसद
0
लोकसभा के 4 सांसदों के बाद अब राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों को किया गया निलंबित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के 4 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा में  विपक्षी दलों के 19 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इन सांसदों को संसद का सत्र बाधित करने के आरोप में इस हफ्ते के बचे हुए दिन तक के लिए राज्यसभा से निलंबित किया गया है. सांसदों के निलंबन पर सफाई देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा है कि विपक्षी सांसदों को राज्यसभा से निलंबित करने का निर्णय भारी मन से लेना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि निलंबित सांसद सभापति की अपीलों की अनदेखी करते रहे. गोयल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ठीक होने और संसद में लौटने के बाद सरकार महंगाई पर बहस के लिए तैयार है.

सस्पेंड किए गए अन्य सांसद आर वद्दीराजू, एस कल्याणासुंदरम, आर गिररंजन, एनआर इलांगो, एम शणमुगम, दामोदर राव दिवाकोंडा और पी संदोष कुमार हैं। इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया जिस पर उपसभापति ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि मैं सदन के वेल में खड़े होकर नारे लगाने और ताली बजाने वाले सदस्यों से कहना चाहता हूं कि यह नियमों के खिलाफ है।

RELATED POSTS

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

सस्पेंड किए गए सांसदों की लिस्ट-

MPs list

कल लोकसभा से 4 सांसदों को किया गया था सस्पेंड

वहीं, आपको बता दें कि, कल लोकसभा में भी हंगामा किया गया था। महंगाई के विरोध में नारेबाजी के बाद कांग्रेस के 4 सांसदों को लोकसभा के शेष सत्र से सस्पेंड कर दिया गया था। कांग्रेस सांसदों ने हाथ में तख्तियां लेकर सदन में नारेबाजी की थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को चेतावनी दी थी कि सदन में तख्तियां लाने वाले किसी भी सांसद को कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, ज्योतिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रतापन को सस्पेंड किया गया था।

लंच से पहले 2 बार स्थगित करनी पड़ी राज्यसभा की कार्यवाही
आज आवश्यक वस्तुओं पर GST और महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच दोपहर के भोजन से पहले हुई बैठक के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। सदन को पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया और फिर ‘प्रश्नकाल’ के बाद 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते रहे विपक्षी सदस्य
इस दौरान तख्तियां लिए विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते रहे। विपक्षी खेमे के विरोध और नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल का आयोजन किया गया और उपसभापति हरिवंश ने प्रदर्शनकारियों से अपनी सीट पर बैठने और सदन को चलने देने का अनुरोध किया। उपसभापति ने बार-बार सदस्यों से कहा कि तख्तियां लेकर विरोध जताना नियम और संसदीय रीति-रिवाजों और परंपरा के खिलाफ है।

प्रश्नकाल के बाद सदन की कार्यवाही लंच के समय दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले हंगामे के बीच सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही ‘कारगिल विजय दिवस’ पर सर्वोच्च बलिदान के लिए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दिन के लिए सूचीबद्ध कागजात और रिपोर्ट टेबल पर रखी गई। जैसे ही सभापति एम. वेंकैया नायडू ने निलंबन नोटिस पढ़ना शुरू किया, विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

Next Post
अमेरिका-यूरोप के बाद एशियाई देशों में मंदी का डर, कहां खड़ा है भारत?

अमेरिका-यूरोप के बाद एशियाई देशों में मंदी का डर, कहां खड़ा है भारत?

NIA के IG आशीष बत्रा ने पटना पहुंचकर की बैठक

NIA के IG आशीष बत्रा ने पटना पहुंचकर की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend