ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए CM नीतीश

UB India News by UB India News
July 26, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
राष्ट्रपति शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए CM नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में इनदिनों क्या चल रहा है, पुख्ता तौर पर तो वही बता सकते है। लेकिन, इन दिनों जिस रणनीति के तहत वो चल रहे है उसमें केंद्रीय BJP या फिर केंद्र की सरकार नहीं हैं। दरअसल, हाल के दिनों में नीतीश कुमार ने BJP द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों से अपने आप को अलग रखा हुआ है। अब बिहार के मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा नहीं लेंगे।

JDU की तरफ से कहा गया है कि नीतीश कुमार मनरेगा को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के कारण इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समय समय पर विभागों और योजनाओं की समीक्षा करते रहे हैं। लेकिन, जिस मन से उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था उस मन से उनके शपथग्रहण में शामिल नहीं हो रहे हैं। आज द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

रामनाथ कोविंद के विदाई में भी नही गए नीतीश कुमार

ये पहली बार नही जब CM नीतीश कुमार ने दिल्ली से अपनी दूरी बनाई हुई है। इससे पहले 17 जुलाई को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की एक बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था। राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में BJP कोटे से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बिहार से हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की विदाई के सम्मान में PM नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। उस समय नीतीश कुमार ने विधान परिषद के सात नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ समारोह का हवाला देते हुए अपने आप को उस कार्यक्रम से अलग रखा था।

CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था।
CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था।

विधानसभा के कार्यक्रम के बाद से हैं नाराज CM

भले नीतीश कुमार ने NDA समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे दिया हो, वो उनकी रणनीति का हिस्सा था। लेकिन, अब नीतीश कुमार ने BJP से दूरी बनानी शुरू कर दी है। बात उस समय से शुरु हुई जब PM नरेंद्र मोदी विधानसभा के कार्यक्रम में आए थे। उस कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन किया गया, लेकिन उस स्मारिका CM नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं थी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पांच के CM नीतीश कुमार की कोई चर्चा तक नहीं की।

BJP का सवाल उठाना भी CM को रास नही आ रहा

इधर, केंद्रीय योजना अग्निवीर को लेकर भी BJP और JDU के बीच तल्खियां बढी है। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए अग्निवीर के लिए हो रहे हंगामे को शांत कराने में सरकार को असफल बताया था। हाल में, JDU के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने साफ कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के बाद कोई कॉडिनेशन NDA में नही है। सहयोगी दल विपक्ष की तरह सवाल उठाते हैं जो बिल्कुल गलत है। ऐसे में, CM नीतीश कुमार पूरी तरह से BJP के क्रियाकलापों से नाराज चल रहे हैं और इसीलिए उन्होंने दिल्ली से दूरी बनाई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
30 को पटना में रोड शो करेंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा , 31 को समापन समारोह को अमित शाह करेंगे सम्बोधित

30 को पटना में रोड शो करेंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा , 31 को समापन समारोह को अमित शाह करेंगे सम्बोधित

सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त , 8 की मौत, 18 घायल

सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त , 8 की मौत, 18 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend