भाजपा के बिहार प्रदेश सह प्रभारी और सांसद हरीश द्विवेदी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के लिए यह सौभाग्य की बात है कि भाजपा पहली बार सभी मोचोंर् की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक पटना में आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन ३० जुलाई को पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक का समापन ३१ जुलाई को अपराह्न चार बजे होगा। इस मौके पर गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा ३० जुलाई को पटना पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। यह रोड शो उच्च न्यायालय के पास अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर जेपी प्रतिमा तक होगा। इसके बाद वे ज्ञान भवन में आयोजित बैठक का उद्घाटन करेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा के नेता ने कहा कि इस दौरान बिहार आए भाजपा के लोग २०० विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे तथा मोदी सरकार और नीतीश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे। संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल‚ उपाध्यक्ष राजीव रंजन‚ मीडिया प्रभारी राकेश सिंह भी मौजूद थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय स्तर‚ प्रदेश स्तर के मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। बैठक को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि इस बैठक को यादगार बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस बैठक में भाग लेने को पटना पहुंचने पर अध्यक्ष नड्डा ३१ जुलाई को पटना साहिब में बूथ कार्यकर्ता के साथ प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनेंगे। उसी दिन पार्टी अध्यक्ष १६ जिलों में भाजपा कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे तथा सात जिला कार्यालय भवनों का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे। मीडि़या से बात करते भाजपा के बिहार प्रदेश सह प्रभारी सांसद हरीश द्विवेदी‚ साथ हैं प्रदेश भाजपाध्यक्ष संजय जायसवाल। पटना में आयोजित होने वाले भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का भाजपा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन‚ समापन अमित शाह
सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...







