ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ED कार्यालय का घेराव

UB India News by UB India News
July 21, 2022
in Lokshbha2024, कांग्रेस, पटना
0
पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ED कार्यालय का घेराव

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED द्वारा की गयी पूछताछ के खिलाफ आज बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय का घेराव भी किया. इस दौरान जिला प्रसाशन ने सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. पटना के गांधी मैदान में कैंप जेल में बंद करा दिया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने विशाल गांधी मूर्ति के समक्ष हिरासत में ही धरना देना शुरू कर दिया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरणदास ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को निरंकुश सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सोनिया गांधी त्याग और दया की प्रतिमूर्ति हैं. राजनीतिक द्वेष में ईडी को आगे कर जिस प्रकार भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा खेल रचा जा रहा है, वो निंदनीय है.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा…
विरोध मार्च से पूर्व जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने जोश भरते हुए कहा कि जिस महिला के पास तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने का मौका था और जिसने तीनों बार इसे ठुकरा दिया. आज उनके ऊपर भाजपा द्वारा पैसे के लेनदेन में घपले की बात कहना हास्यास्पद है. कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने खून के अंतिम कतरे से देश के निर्माण में सहयोग देता आया है और आगे भी देता आएगा. स्थितियां प्रतिकूल जरूर हैं, लेकिन इसे अनुकूल बनाने के लिए हमें साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा.
पूर्व राज्यपाल बोले…
पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि केवल परेशान करने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों को केंद्र सरकार दुरुपयोग करके मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है. ताकि, जनता को भ्रमित किया जा सकें. कांग्रेस देश के लिए हर बार बलिदान दी है और आगे भी देश के लिए बलिदान देगी. लेकिन, इस तरीके के ओछे आरोपों का हम प्रतिकार अंतिम दम तक करेंगे.
इनकी हुई गिरफ्तारी
इस दौरान विरोध मार्च के बाद हिरासत में लिए गए प्रमुख नेताओं में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, मिडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक विजय शंकर दुबे समेत अन्य लोग शामिल है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
बिहार में अब स्मार्टफोन के जरिए होगी सड़कों की देखभाल :नितिन नवीन

बिहार में अब स्मार्टफोन के जरिए होगी सड़कों की देखभाल :नितिन नवीन

द्रौपदी मुर्मू जैसी महिलाएं इसका जीवंत उदाहारण हैं…….

मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना भारतीय जनतंत्र की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend