ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का मानसून सत्र कल से, विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार

UB India News by UB India News
July 18, 2022
in सांसद
0
संसद का मानसून सत्र कल से, विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमवार से शुरू होने जा रहा संसद का मानसून सत्र विरोधी दलों की घेरेबंदी की तैयारी के बावजूद सरकार के लिए एक यादगार सत्र होने जा रहा है।

सत्र के पहले ही दिन यानी सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। लोक सभा एवं राज्य सभा, दोनों ही सदनों के सासंद संसद भवन परिसर में नए राष्ट्रपति के लिए मतदान करेंगे। एक आदिवासी महिला, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बना कर भाजपा ने जो बड़ा राजनीतिक दांव खेला था, वह पूरी तरह से कामयाब होता नजर आ रहा है और अब भाजपा की कोशिश ज्यादा से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल करने भर की ही रह गई है।

RELATED POSTS

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

संसद के इसी मानसून सत्र के दौरान 6 अगस्त को देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव होना है। भाजपा ने राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लोक सभा और राज्य सभा के सांसदों के आंकड़े को देखते हुए धनखड़ का भी चुनाव जीतना लगभग तय ही माना जा रहा है। ऐसे में यह सत्र भाजपा सरकार के लिए इस मायने में यादगार साबित होने जा रहा है कि एक बार फिर से देश के दो शीर्ष संवैधानिक पदों पर भाजपा के ही उम्मीदवार चुनाव जीत कर बैठने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ, इन दोनों पदों पर एनडीए उम्मीदवार जीतने की प्रबल संभावनाओं के बावजूद भी विपक्ष, सदन के अंदर और बाहर पुरजोर तरीके से सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। संसद के मानसून सत्र से पहले शनिवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना, बढ़ती महंगाई और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर चर्चा कराने की मांग करते हुए अपने इरादों को साफ कर दिया। असंसदीय शब्दों और संसद भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन पर रोक के सर्कुलर का जिस अंदाज में विपक्षी दलों ने विरोध किया, उससे भी यह जाहिर हो रहा है कि विपक्षी दल सत्र के दौरान सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है।

 

लोक सभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा, टीआरएस, एनसीपी, नेशनल कांफ्रेंस, एआईएमआईएम और शिवसेना सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नदारद रहने से भी सत्र के हंगामेदार होने की आशंका बढ़ गई है।

विपक्षी दलों की बात करें तो, एक तरफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव हैं जो अन्य दलों को साथ लेकर भाजपा सरकार पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं जो यशवंत सिन्हा प्रकरण की तरह ही विपक्षी दलों का नेतृत्व करते हुए दिखना चाहती है और इन दोनों क्षेत्रीय दलों के बीच देश की सबसे पुरानी और वर्तमान में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है जो राष्ट्रीय राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के संकट से जूझ रही है। इन तीनों राजनीतिक दलों के आपसी प्रतिस्पर्धा का असर भी संसद सत्र पर पड़ना तय ही माना जा रहा है।

अग्निवीर योजना, बढ़ती महंगाई और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत के साथ-साथ विपक्षी दल किसानों की समस्या, एमएसपी, बेरोजगारी, भारत-चीन सीमा के हालात, देश में बढ़ रहे तनाव, नूपुर शर्मा प्रकरण सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग कर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। 18 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

Next Post
प्रतीक चिह्नों की जद में केवल महिलाएं ही क्यों………..

प्रतीक चिह्नों की जद में केवल महिलाएं ही क्यों...........

जन्म‚ जीवन–यात्रा और पुनर्जन्म

जन्म‚ जीवन–यात्रा और पुनर्जन्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend