ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल की निर्माण यात्रा में कायस्थों का अतुलनीय योगदान : राजीव रंजन

UB India News by UB India News
July 16, 2022
in जदयू, पटना
0
नेपाल की निर्माण यात्रा में कायस्थों का अतुलनीय योगदान : राजीव रंजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने काठमांडू में शनिवार को संगठन के नेपाल चैप्टर के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत एवं नेपाल परम्परागत मित्र राष्ट्र हैं। नेपाल की इस विराट निर्माण यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर नेपाली कायस्थों के अमिट हस्ताक्षर है।लोकतंत्र को स्थापित करने के आंदोलन, साहित्य, संस्कृति, न्यायपालिका, कार्यपालिका, पत्रकारिता, विधायिका एवं सेना में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।साथ ही, व्यवसाय के क्षेत्र में भी यहाँ के कायस्थों ने विशिष्ट योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर विमलेन्द्र निधि ने उप प्रधानमंत्री का पद सुशोभित किया वहीं उनके पिता स्व० महेंद्र निधि नेपाली कांग्रेस के महामंत्री पद पर आसीन रहे। नेपाली संसद में कई पूर्व एवं वर्तमान सांसद हैं,विमल श्रीवास्तव, धर्मबहादुर श्रीवास्तव, पुष्पा कर्ण, व्रशेश लाल आदि, वहीं नेपाल के बार एसोसिएशन में कई प्रभावशाली वकीलों ने सम्माजनक ऊँचाई हासिल की है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिल सिन्हा, कमल नारायण दास, जस्टिस वर्मा समेत कई न्यायाधीश यादगार फैसलों के कारण जाने जाएँगे।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

ग्लोबल अध्यक्ष ने उक्त अवसर पर आगामी 17 सितम्बर, 2023 को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विराट सम्मेलन में नेपाल की विभूतियों को आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि भारत नेपाल समेत दुनिया के अनेक मुल्कों में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स के बैनर तले अपने विरासत एवं समृद्ध इतिहास को दुहराने एवं सुनहरे कल की ओर बढ़ने के लिए कायस्थ एकत्रित हो रहे हैं।
समारोह की अध्यक्षता ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स नेपाल की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम कर्ण नेपाल में हो रहे सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी।

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने कहा कि नेपाल का इतिहास गौरवशाली है।कायस्थों ने पुनर्निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है।राजीव रंजन प्रसाद एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स ने कायस्थों को वैश्विक मंच प्रदान किया है जिसकी वह हृदय से प्रशंसा करते हैं। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम एवं भारत के नवनिर्माण में कायस्थों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की।

प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने विश्व पटल पर उभर रहे संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के लिए नेपाल सरकार के प्रयासों की सराहना की।

नेपाल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल सिन्हा ने भारत नेपाल के मध्य परम्परागत सम्बन्धों की चर्चा की।

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जीकेसी कुवैत के प्रतिनिधि अखिलेश श्रीवास्तव ने वैश्विक संगठन की प्रासंगिकता का ज़िक्र किया वहीं संयुक्त अरब अमीरात के अध्यक्ष श्री मीतेश कर्ण ने अगला इंटरनैशनल कॉन्फ़्रेन्स दुबई में आयोजित करने की घोषणा की।

उक्त अवसर पर नेपाल के पूर्व उप प्रधान मंत्री बिमलेन्द्र निधि, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, नेपाल सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिल सिन्हा, एक्स जस्टिस कमल नारायण दास, रतीश चंद्र लाल, गिरीश चंद्र लाल, ब्रिकेश चंद्र लाल, देवेंद्र लाल, डॉक्टर विजय दत्त, सतीश चंद्र लाल, पूर्व सांसद नेपाल रंजित कर्ण, ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव (कुवैत), नेपाल के पूर्व सांसद रंजित कर्ण, ग्लोबल संयोजिका महिला प्रकोष्ठ मीना श्रीवास्तव, संयुक्त अरब अमीरात के जीकेसी अध्यक्ष मीतेश कर्ण, भारत के संगठन मंत्री शुभ्रांशु श्रीवास्तव, नेपाल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट पंकज कर्ण, राजेश डब्लू, अगम श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, समीर परिमल, दीप श्रेष्ठ, बलिराम जी, रतन सिन्हा (सभी भारत), नेपाल के लोकप्रिय संस्कृति कर्मी कौशल किशोर दास, आशुतोष, दिवाकर वर्मा(भारत) उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

आखिरकार श्रीलंकन का धैर्य जबाब दे गया

आजादी मिलने के बाद यह श्रीलंका के लिए सबसे कठिन समय है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend