ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

I2U2 Summit 2022 : पहले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, फिर चीन हुआ परेशान

UB India News by UB India News
July 16, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
I2U2 Summit 2022 : पहले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, फिर चीन हुआ परेशान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को I2U2 के पहले शिखर सम्मेलन ( I2U2 Summit 2022) को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहली समिट से ही I2U2 ने एक सकारात्मक एजेंडा स्थापित कर लिया है. हमने विभिन्न क्षेत्रों में साझी परियोजनाओं की पहचान की है. साथ ही उनमें आगे बढ़ने का रोडमैप भी बनाया है. उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई वैश्विक अनिश्चिताओं के बीच हमारा कॉपरेटिव फ्रेमवर्क व्यावहारिक सहयोग का एक अच्छा मॉडल भी है.

भारत, इजरायल, यूएई और यूएसए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी सहयोगी देश अच्छे दोस्त हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि I2U2 से हम वैश्विक स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान करेंगे. I2U2 का मतलब है India, Israel, USA और UAE.भारत, इजरायल, यूएई और यूएसए के बीच होने वाले वर्चुअल समिट को I2U2 कहा गया है. इसे पश्चिमी एशिया के लिए एक क्वाड समूह के रूप में देखा जा रहा है. क्वाड के बाद यह दूसरा मौका है जब पड़ोसी देश चीन की त्योरियां फिर से चढ़ गई हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

6 क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
I2U2 के पहले शिखर सम्मेलन में 6 क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है. इस वर्चुअली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इजराइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान भी शामिल थे. सभी चारों सहयोगी देशों के प्रमुखों ने भी इस अवसर पर I2U2 के उद्देश्य जल, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे छह पारस्परिक रूप से पहचाने गए क्षेत्रों में संयुक्त निवेश को बढ़ावा और प्रोत्साहित करने पर अपने विचार रखे.

पिछले साल हुई थी I2U2 की परिकल्पना
नए समूह I2U2 की परिकल्पना पिछले साल 18 अक्टूबर को इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में की गई थी. इसमें से प्रत्येक देश सहयोग के संभावित क्षेत्रों को लेकर नियमित रूप से शेरपा-स्तरीय चर्चा करते रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में तीनों राष्ट्रों में से प्रत्येक के साथ भारत के द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध मजबूत हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों के मुताबिक दुनियाभर में अमेरिकी गठबंधनों को सक्रिय और पुनर्जीवित करने की कोशिशों के तहत यह ऑनलाइन शिखर सम्मेलन रणनीति का एक हिस्सा है. इस समूह में शामिल चारों राष्ट्रों को इससे फायदा हो सकता है.

सम्मेलन से पहले विदेश मंत्रालय का बयान
शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि इस बैठक में समूह के नेता I2U2 ढांचे के तहत संभावित संयुक्त परियोजनाओं, अपने क्षेत्र, उससे आगे कारोबार और निवेश में आर्थिक गठजोड़ को मजबूत बनाने सहित आपसी हितों से जुड़े तमाम क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. मंत्रालय के मुताबिक ये परियोजनाएं आर्थिक सहयोग के लिए मॉडल के रूप में काम कर सकती हैं. इसके अलावा हमारे कारोबारियों और कामगारों के लिए नए अवसर भी पेश करेंगी.

भारत के पास दुनिया को समझाने की क्षमता
सम्मेलन को लेकर आयोजन से पहले इजरायल के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मेजर जनरल याकोव एमिडरोर ने कहा था कि I2U2 समूह में भारत की भागीदारी बाजी पलटने वाली साबित हो सकती है. उन्होंने कहा था कि भारत नए देशों को इसमें शामिल करके अब्राहम समझौतों के दायरे को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. उन्होंने कहा कि भारत के पास यह कहकर अन्य देशों को समझाने की क्षमता है कि यह दुनिया के हित में है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
क्या श्रीलंका अपने संकट से उबर पाएगा?

क्या श्रीलंका अपने संकट से उबर पाएगा?

लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले ,बिहार में पिछले 24 घंटे में 497 नए मरीज

लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले ,बिहार में पिछले 24 घंटे में 497 नए मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend