ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी में तबादलों पर मचा बवाल! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया विरोध, CM योगी ने लिया बड़ा एक्शन

UB India News by UB India News
July 13, 2022
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश
0
यूपी में तबादलों पर मचा बवाल! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया विरोध, CM योगी ने लिया बड़ा एक्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी में इन दिनों तबादलों को लेकर बवाल मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के बाद अब PWD में भी तबादलों की जांच होगी। सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के तबादले के मामले में जांच के आदेश दिए थे। PWD में तबादलों की जांच APC मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में होगी। अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी को भी जांच कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी के बिना डॉक्टरों के तबादले
दरअसल डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की जानकारी के बिना राज्य में डॉक्टरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने तबादलों की लिस्ट जारी करवा दी थी। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई थी कि हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान डॉक्टरों की तबादला लिस्ट जारी कर दी गई थी। हैदराबाद से लौटने पर ब्रजेश पाठक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन को चिट्ठी लिखी कि- ‘उनकी जानकारी में आया है कि राज्य भर में डॉक्टरों के तबादले में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।’

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
सीएम योगी ने इस मामले में अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश अवस्थी और संजय भूसरेड्डी से 2 दिन में रिपोर्ट मांगी है। वहीं PWD विभाग में तबादलों में अनियमितताओं की शिकायत पर सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए हैं।

30 जून को डॉक्टरों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई
बता दें, 30 जून को 450 से अधिक डॉक्टरों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई थी। इसमें लखनऊ के बड़े अस्पतालों के भी कई विशेषज्ञ डॉक्टरों का नाम भी शामिल है। डिप्टी सीएम ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि डॉक्टरों के तबादले से लखनऊ समेत अन्य जिलों के कई बड़े अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो गई, इससे मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने अपर मुख्य सचिव से पूछा कि जिन डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है उनकी जगह विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए क्या उपाय हैं?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
आतंकियों के निशाने पर था PM मोदी का बिहार दौरा! झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार

आतंकियों के निशाने पर था PM मोदी का बिहार दौरा! झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार

आखिरकार श्रीलंकन का धैर्य जबाब दे गया

क्यों डूबा श्रीलंका? जानिए, नीले समुद्र से घिरे देश श्रीलंका की बर्बादी के 10 अहम कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend