ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंकियों के निशाने पर था PM मोदी का बिहार दौरा! झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार

UB India News by UB India News
July 16, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
आतंकियों के निशाने पर था PM मोदी का बिहार दौरा! झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी का बिहार दौरा आतंकियों के निशाने पर था। जी हां, पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 12 जुलाई को पीएम मोदी पटना पहुंचे थे। उनके दौरे से 15 दिन पहले फुलवारी शरीफ में संदिग्ध आतंकियों की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने यहां छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित आतंकियों में से एक झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन और दूसरा अहतर परवेज है। अहतर परवेज पटना के गांधी मैदान में हुए बम धमाके का आरोपी मंजर का सगा भाई है। पटना के SSP ने बताया कि- ”हम रूटीन काम के दौरान ऐसे संस्थानों (पीएफआई) पर नजर रखते हैं। पीएम के आते ही हम अलर्ट पर थे। हमें इसकी जानकारी मिली और बारीकी से जांच शुरू की। 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

फुलवारी शरीफ में चल रही थी आतंक मचाने की ट्रेनिंग
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जलालुद्दीन और अहतर परवेज दोनों संदिग्ध आतंकवादी पिछले कुछ समय से पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में आतंक मचाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। जानकारी के मुताबिक अहतर किराए पर मोहम्मद जलालुद्दीन के फुलवारीशरीफ स्थित अहमद पैलेस, नया टोला इलाके में फ्लैट लिया था और वहीं से वह देश विरोधी मुहिम चला रहा था। बताया जा रहा है कि अहतर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिमों को भड़काना था।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

भारत को 2047 तक इस्लामिक मुल्क बनाने का जिक्र
जानकारी के मुताबिक अहतर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन दोनों एनजीओ (NGO)के नाम पर आतंक की फैक्ट्री चला रहे थे। ज्यादातर यहां केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और देश के कई अन्य राज्यों से यहां युवा ट्रेनिंग लेने आते थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि दोनों संदिग्धों का संबंध पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की समेत कई इस्लामिक देशों से है। इन देशों से फंडिंग हो रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़े हैं। पुलिस ने इन दोनों के पास से पीएफआई का झंडा, बुकलेट, पंपलेट और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। जिसमें भारत को 2047 तक इस्लामिक मुल्क बनाने का जिक्र किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
आखिरकार श्रीलंकन का धैर्य जबाब दे गया

क्यों डूबा श्रीलंका? जानिए, नीले समुद्र से घिरे देश श्रीलंका की बर्बादी के 10 अहम कारण

कोर्ट टिप्पणियां करने से बेहतर होता कोई स्पष्ट आदेश देती

नूपुर शर्मा के मामले में पूर्व जज और वकील के खिलाफ नहीं चलेगा अवमानना का केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend