ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा:आज आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
July 14, 2022
in पटना, बिहार
0
एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा:आज आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5ः20 बजे पटना आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट से बिहार विधान सभा जाएंगे। वहां शताब्दी स्मृति का उद्घाटन करेंगे। करीब सवा घंटे तक वो पटना में रहेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस की तरफ से सख्त और कड़े इंतजाम किए गए हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर विधान सभा जाने वाला रास्ता हो या फिर समारोह स्थल या इसके चारों तरफ के आसपास का एरिया। हर जगह कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। इसके लिए 250 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अफसर और 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है। समारोह स्थल के साथ ही आसपास के एरिया में डॉग और बम स्क्वायड की टीम लगातार जांच कर रही है। 2013 की आतंकी घटना को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन स्टेशन पर भी चौकसी बरती जा रही है। स्टेशन के कोने-कोने को रेल पुलिस की टीम खंगाल रही है। यहां भी डॉग स्क्वायड की टीम तैनात है।

इसमें ध्यान देने वाली बात शहर के लोगों के लिए है। जैसे ही प्रधानमंत्री का आगमन पटना एयरपोर्ट पर होगा, उस वक्त 10 रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो जाएगी। आने-जाने के लिए लोगों को बदले हुए रूट का इस्तेमाल करना होगा। खासकर एयरपोर्ट जाने और वहां से आने के लिए बेली रोड पर डुमरा पुलिस चौके के बगल के रास्ते का इस्तेमाल करना होगा। यह बदली हुई व्यवस्था प्रधानमंत्री के वापस एयरपोर्ट लौटने तक रहेगी। हालांकि, इस बदली हुई व्यवस्था से एम्बुलेंस और इमरजेंसी सर्विस की गाड़ियों के आने-जाने की छूट रहेगी। जिनके पास कार्यक्रम का पास रहेगा, उन्हें ही विधानसभा की तरफ जाने दिया जाएगा।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

इस रूट प्लान को देखकर ही आज निकलें

1. आर ब्लॉक में फ्लाई ओवार से हार्डिंग रोड की ओर गाड़ियों के जाने पर रोक रहेगी। पश्चिम की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों को वीरचंद पटेल पथ, इनकम टैक्स गोलंबर के रास्ते जाना होगा।

2. भिखारी ठाकुर पुल से भी हार्डिंग रोड की तरफ गाड़ियां नहीं जाएंगी। गर्दनीबाग या मीठापुर सब्जी मंडी के रास्ते आना-जाना होगा।

3. आर ब्लॉक में नीचे से भी हार्डिंग रोड की तरफ गाड़ियां नहीं जाएंगी। आने-जाने के लिए अटल पथ का इस्तेमाल लोग कर सकेंगे। 4. मैंगल्स रोड से हार्डिंग रोड की तरफ कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी। आने-जाने के लिए आर ब्लॉक का रास्ता इस्तेमाल करना होगा।

5. मैंगल्स रोड में सप्त मूर्ति गोलंबर से दरोगा राय स्मारक तक की तरफ गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी।

6. दरोगा राय स्मारक से मैंगल्स रोड और इको पार्क की तरफ भी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। 7. IPS मोड़ से राजेंद्र चौक की ओर गाड़ियों के जाने पर रोक रहेगी।

8. माल रोड में 15 नंबर पुल के नीचे से सचिवालय गेट नंबर-1 की ओर गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा।

9. 15 नंबर पुल के उपर से हार्डिंग रोड कर तरफ गाड़ियां नहीं जाएंगी। परिचालन बंद रहेगा। आने-जाने के लिए गर्दनीबाग, चितकोहरा व अनिसाबाद के रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

10. चितकोहरा पुल के नीचे से हज भवन व हार्डिंग रोड की तरफ गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी।

11. प्रधानमंत्री के आने से लेकर उनके जाने और ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य होने तक एयरपोर्ट आने-जाने के लिए डुमरा पुलिस चौकी के रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 को पटना आयेंगे, महागठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 को पटना आयेंगे, महागठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend