ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in Lokshbha2024, राष्ट्रपति भवन
0
राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। हालांकि उद्धव का यह फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि इससे पहले खबर आ रही थी कि उद्धव ठाकरे विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेंगे। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कई मौकों पर ऐसे संकेत भी दिए थे, लेकिन पार्टी के कई अन्य सांसद द्रौपदी मुर्मू का सर्थन करने की बात कह रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दवाब में उद्धव ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना स्वीकारा है।

सूत्र बता रहे हैं कि कई विधायकों के शिंदे गुट में जाने के बाद उद्धव को सांसदों के भी उसी गुट में जाने की बात सामने आ रही थी। पार्टी में और कोई टूट से बचने के लिए उद्धव ठाकरे ने मुर्मू का समर्थन करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि कल मातोश्री में शिवसेना की एक बैठक हुई थी, इसमें कई सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात कही। सूत्रों के अनुसार शिवसेना के करीबन 16 सांसदों ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे। लेकिन संजय राउत की राय इनसे जुदा थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करना चाहिए। लेकिन उन्होंने ने भी अंतिम फैसला उद्धव ठाकरे पर ही छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार शिवसेना कार्यालय से कल तक समर्थन का पत्र भी जारी हो सकता है।

RELATED POSTS

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने से बीजेपी का समर्थन नहीं – संजय राउत 

उद्धव ठाकरे के द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात बाहर आते ही संजय राउत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन का यह मतलब नहीं है कि वे बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। शिवसेना के यशवंत सिन्हा से अच्छे संबंध हैं लेकिन लोगों की भावनाओं का भी सम्मान करना चहिए। और ऐसा भी नहीं है कि शिवसेना ऐसे फैसले पहली बार ले रही हो।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 18 लोकसभा के सांसदों के अलावा, केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से कलाबेन डेलकर भी शिवसेना सांसद हैं। कीर्तिकर ने कहा कि बैठक में 13 सांसद शामिल हुए, जबकि तीन अन्य- संजय जाधव, संजय मांडलिक और हेमंत पाटिल बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने नेतृत्व को अपने समर्थन की पुष्टि की। कीर्तिकर ने कहा, ‘‘ज्यादातर सांसदों की राय थी कि पार्टी को द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना के दो लोकसभा सदस्य भावना गवली और श्रीकांत शिंदे (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे) बैठक में शामिल नहीं हुए। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज केरल के दौरे पर , केरल को दी 4 नई ट्रेनों की सौगात , इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की रखी आधारशिला……………………

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

by UB India News
January 25, 2026
0

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि...

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

by UB India News
December 27, 2025
0

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

by UB India News
December 6, 2025
0

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री...

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

by UB India News
September 13, 2025
0

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व...

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

by UB India News
August 21, 2025
0

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के...

Next Post
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, 20 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, 20 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव

बिहारशरीफ के एक होटल के बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मिला प्रेमी जोड़े का शव

बिहारशरीफ के एक होटल के बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मिला प्रेमी जोड़े का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend