ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 को पटना आयेंगे, महागठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in पटना, बिहार
0
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 को पटना आयेंगे, महागठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संयुक्त विपक्षी दलों के राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना आयेंगे. महागठबंधन दलों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि उनका वोट और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जायेगा. यह निर्णय सोमवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया.

एक स्वर में यशवंत सिन्हा को समर्थन
महागठबंधन के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस के शकील अहमद, माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, पूर्व राज्य सचिव केडी यादव, भाकपा के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय, माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद मनोज झा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राजद के प्रदेश महासचिव आलोक मेहता शामिल रहे. सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में मत देने की बात कही.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

विधायकों को संबोधित भी करेंगे
उल्लेखनीय है कि यशवंत सिन्हा के पटना आने को लेकर राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं. यहां वह महागठबंधन के सभी विधायकों को संबोधित भी करेंगे. इसके लिए सभी पार्टियां पूरी तरह तैयार हैं.

महागठबंधन यशवंत सिन्हा को देगा समर्थन : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को महागठबंधन समर्थन देगा. महागठबंधन के सभी घटक दल सात अगस्त को जिला मुख्यालयों पर धरना -प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन बेरोजगारी ,महंगाई ,अग्निवीर आदि से जुड़े मुद्दों को लेकर होगा.

किसानों का नुकसान हुआ है
पहले यह कार्यक्रम नौ अगस्त को रखा गया था. मुहर्रम कीवजह से विरोध- प्रदर्शन के इस कार्यक्रम को दो दिन पहले आयोजित किया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वहकिसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है. कम वर्षा के कारण रोपनी बाधित हुई है. मांग की कि पटवन के लिए किसानों को समुचित सुविधा दी जाये. जिन किसानों का नुकसान हुआ है. उन्हें सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा दी जाये.

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष
तेजस्वी ने बताया कि पटना में प्रधानमंत्री के मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में मैं भाग लूंगा. यहविधानसभा अध्यक्ष की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, 20 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, 20 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend