जुलाई महीने का दूसरा सोमवार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार दरबार में आम लोगों से मिलेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री संबंधित विभाग के अधिकारियों और उस विभाग के मंत्रियों को जनता दरबार में रखते हैं ताकि फरियाद करने वाले लोगों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द किया जा सके।
📡#LIVE: "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार" कार्यक्रम 11.07.2022 | #CMJantaKeDarbar | #NitishKumar https://t.co/EEMlxFGIyM
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) July 11, 2022
महीने के दूसरे सोमवार को मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग,अति पिछड़ा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, संसदीय कार्य विभाग, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, वित्त विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना विभाग, कला संस्कृति विभाग, आपदा विभाग सहित और भी कई विभागों की समस्याओं को मुख्यमंत्री सुनेंगे।
ज्यादातर समस्याएं शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आती है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री अधिकारी काशी तत्पर रहते हैं। जाहिर सी बात है शिक्षकों के वेतन से लेकर उनकी बहाली तक की समस्याएं बिहार में काफी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं का भी अंबार है।
ऐसे में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विभागों की समस्याओं के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा पर ज्यादा फोकस करेंगे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने के लिए लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हैं। हालांकि जनता दरबार के बाहर भी बिना रजिस्ट्रेशन कराए लोगों की भीड़ लग जाती है। लेकिन, उन्हें जनता दरबार में नहीं जाने दिया जाता है।







