ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
कल बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना आएंगे। वह बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। बिहार विधानसभा भवन में आने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। इसलिए तैयारियां जोर शोर से हो रही है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन में विधानसभा सचिवालय ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इन तैयारियों में बिहार सरकार भी सहयोग कर रही है।

पीएम मोदी के पटना दौरे का पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई की शाम 5.20 मिनट पर विशेष विमान से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंड करेंगे।
पीएम मोदी 5.55 बजे कार में सवार होकर सीधे बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित शताब्दी समापन समारोह में पहुंचेंगे।
पीएम मोदी बिहार विधानसभा में शाम 6 बजे शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे।
पीएम मोदी विधान मंडल भवन में 100 औषधीय पौधों से युक्त शताब्दी स्मृति उद्यान का भी उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी नरेंद्र मोदी शताब्दी उद्यान का नामकरण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय और अतिथिशाला का शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी विधानसभा परिसर में बने कार्यक्रम स्थल के मंच पर आसीन होंगे। यहां राज्यपाल, विधानसभा स्पीकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद पीएम मोदी संक्षिप्त भाषण देंगे।
मंगलवार शाम 7.05 बजे पीएम विधानसभा परिसर से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
पीएम मोदी का विशेष विमान शाम करीब 7.20 बजे पटना एयरपेार्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

विधानसभा में तैयार मंच पर केवल 9 लोग होंगे
पीएम मोदी के दौरे की सारी तैयारियां कर रही बिहार विधानसभा सचिवालय ने बताया कि शताब्दी समापन समारोह के लिए तैयार मंच पर केवल 9 लोगों जगह मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दो उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को मंच पर जगह मिलेगी।

विधानसभा भवन में आयोजित होने वाले शताब्दी समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए सदन के पूर्व नेताओं को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा के वर्तमान सदस्य, पूर्व सदस्य, बिहार विधान परिषद के वर्तमान और पूर्व सदस्य, राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य, बिहार के सभी सांसद, पूर्व सांसद, बिहार कोटे के केंद्रीय मंत्री, सभी जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, बिहार के पद्मश्री अवार्डी और सम्मानित नागरिकों आमंत्रण भेजा गया है। विधानसभा सचिवालय का कहना है कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने 1700 सम्मानित लोंगों की सूची आमंत्रण के लिए तय की है।

विधान मंडल में जितने सदस्य है उतने पत्ते है स्मृति चिन्ह में

इस पूरे कार्यक्रम में 17 सौ लोगों के शामिल होने की तैयारी की गई है। हालांकि, मंच पर काफी सीमित लोग ही रह पाएंगे। महज 9 से 10 लोगों का चेयर ही मंच पर लगाया जाएगा। जिस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं वह मुख्य कार्यक्रम शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करना है।

17 फीट का यह स्मृति स्तंभ ब्रॉन्च मेटल से बना हुआ है। जिस तरह से सेंट्रल हॉल में बिहार का प्रतीक चिन्ह बोधि वृक्ष के रुप में बनाया गया है। उसी तरह से यह प्रतीक चिन्ह भी बनाया गया है। इसमें 243 पत्ते लगे हैं, जो विधायकों की संख्या दर्शाता है। साथ ही 75 पत्ते हैं, जो विधान परिषद में एमएलसी की संख्या है। वही इस बीच में 9 मोटे तने बनाए गए हैं जो बिहार की कमिश्नरी को दर्शाता है। साथ ही 38 ब्रांच बिहार के जिलों को दर्शाता है। बोधि वृक्ष के रूप में बनाए गए इस प्रतीक चिन्ह में स्वास्तिक भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
विश्व जनसंख्या दिवस – 2023 में दुनिया की आबादी 8 अरब के आंकड़े को छू लेगी

विश्व जनसंख्या दिवस - 2023 में दुनिया की आबादी 8 अरब के आंकड़े को छू लेगी

भारत में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटो में आए 16,678 नए मामले ,बिहार में 421 मिले संक्रमित

भारत में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटो में आए 16,678 नए मामले ,बिहार में 421 मिले संक्रमित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend