भारत में बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 18,257 नए मामले मिले थे. वहीं लोग दिन ब दिन सतर्क भी होते जा रहे हैं. जानकरों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 40 से ज्यादा लोगों की मौत बताई जा रही है. देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 1,28,690 तक पहुंच चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना की सकारात्मकता दर 4.22 प्रतिशत हैं. वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 14,553 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना वायरस के हालिया आंकड़े पिछले दिनों के मुकाबले में थोड़े कम हैं.
अब अगर रीसेंट रिपोर्ट की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में 16,678 नए कोविड मामले सामने आए, 14,629 रिकवरी और 26 मौतें दर्ज़ की गई. सक्रिय मामले 1,30,713 हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के हिसाब पॉजिटिविटी रेट 4.22 प्रतिशत है. भारत का वैक्सीन कवरेज 198 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच चुका है. 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों को 3.74 करोड़ से ज्यादा पहली खुराक और 2.51 करोड़ से अधिक दूसरी खुराक दी गई है. वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को 6.06 करोड़ से ज्यादा खुराक और 4.95 करोड़ से ज्यादा लोगों को खुराक दी जा चुकी है.
बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह एक महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गयी हैं. इन दिनों वे अपने पूर्णिया स्थित आवास पर आराम कर रही हैं. करीब दो दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ने पर मंत्री लेशी सिंह ने कोरोना जांच करवाई थी. इसके बाद वे पूर्णिया चली गयी थीं. बाद में उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. उनके संपर्क में आने वालों ने भी अपनी कोरोना जांच करवायी है. इससे पहले 11 जून को मंत्री लेशी सिंह कोरोना संक्रमित हो गयी थीं. इसके बाद उन्होंने सभी सावधानियां बरतते हुए डॉक्टरी सलाह पर दवाइयों का सेवन किया था. कोरोना से ठीक होने के बाद वे अपनी नियमित दिनचर्या में आने लगी थीं.
कोरोना के 421 नये संक्रमित मिले, एक्टिव केस 2103
बिहार में कोरोना के 421 नये संक्रमित मिले हैं. इसमें पटना जिले में 167, गया में 45 और भागलपुर जिले में 38 संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2103 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 275 लोग ठीक हुए हैं. फिलहाल राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 98.281 फीसदी है. फिलहाल देश भर में कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले राज्यों में बिहार 10वें स्थान पर है. पहले स्थान पर केरल है वहां 3186 संक्रमित मिले हैं. दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में 2968 संक्रमित मिले हैं. वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र में 2760 संक्रमित मिले हैं.
कोरोना जांच कराने में रुचि नहीं, कैसे होगा सात हजार जांच का लक्ष्य पूरा
मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना जांच कराने लोग केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में जिले में हर दिन जो सात हजार लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, वह कैसे पूरा होगा. अभी जिले में 3500-4000 जांच हो पा रही है. लक्ष्य पूरा नहीं होने और लोगों के जांच नहीं कराने आने पर जांच कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने सिविल सर्जन से दिशा निर्देश मांगा है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में हर दिन जांच 300 से आगे नहीं बढ़ पा रही है. इसमें भी 160-70 लोग ओपीडी में दिखाने आते हैं, उनकी कोरोना जांच हो रही है. जबकि 30 से कम लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं.
भागलपुर में कोरोना के मामले (Bhagalpur Corona Cases) तेजी से बढ़ रहे हैं. पटना के बाद सबसे अधिक संक्रमित इसी जिले में लगातार मिल रहे हैं. रविवार को 11 बच्चे समेत कुल 38 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये. कस्तूरबा विद्यालय की पांच बच्ची, नारायणपुर बलहा गांव में छह बच्चे, पीएचसी गोराडीह के चिकित्सक, मायागंज अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक, पुलिस लाइन के दो जवान इसमें शामिल है. नौ लोग शहरी क्षेत्र में पॉजिटिव पाये गये हैं.
पटना के बाद भागलपुर में ही अधिक संक्रमण
कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पटना के बाद भागलपुर में है. यहां 167 एक्टिव मरीज हैं. सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया की शनिवार को 38 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं. इसमें कस्तूरबा विद्यालय और नारायणपुर के बलहा गांव के बच्चे शामिल हैं.
अस्पताल की महिला चिकित्सक समेत नौ मरीज शहर में मिले
सिविल सर्जन के अनुसार पुलिस लाइन के 52 और 34 साल का पुलिस जवान, शहरी क्षेत्र का 30 साल का युवक, तिलकमांझी का 40 साल का युवक, भीखनपुर की 28 साल की युवती, जेएलएनएमसीएच में कार्यरत 50 साल की महिला, मोहद्दीनगर की 35 साल की युवती, मायागंज अस्पताल में कार्यरत 23 साल का युवक, मुंदीचक का 41 साल का युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है.
सबौर में मिले दो संक्रमित
सबौर राजपुर का 45 साल का अधेड, काला लोदीपुर की 27 साल की युवती संक्रमण का शिकार हो गयी है. पीएचसी गोराडीह में कार्यरत 42 साल का चिकित्सक संक्रमण का शिकार हो गया है. सुलतानगंज कुरपट की 45 वर्षीया महिला, जगदीशपुर कोली खुटाहा का 40 साल के युवक संक्रमण का शिकार हो गया है. आधा दर्जन संक्रमित बांका समेत दूसरे जिले के है. इन लोगों ने यहां जांच करायी, तो संक्रमित पाये गये.
नारायणपुर बलाहा में छह बच्चे पॉजिटिव
नारायणपुर के बलाहा गांव में छह बच्चे कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये हैं. रंगरा चौक मुरली की 30 साल की महिला, बिहपुर झंडापुर का 35 साल का युवक, रंगरा चौक जहागीरपुर का 35 साल का युवक, रंगरा के 45 साल का अधेड, रंगरा चौक की 27 साल की युवती संक्रमित हो गयी है.
15 साल का किशोर भी हुआ संक्रमित
सिविल सर्जन के अनुसार कस्तूरबा विद्यालय शाहकुंड में रहने वाली पांच छात्राएं कोरोना संक्रमण का शिकार हो गयी है. राजनपुर का 15 साल का किशोर संक्रमित हो गया है.
कहलगांव में मिले पॉजिटिव
कहलगांव की 45 साल की महिला, राजपुर की 27 साल की युवती,18 साल का युवक, रानीपुर की 35 साल की युवती, 60 साल की बुजुर्ग महिला, भोजसर की 44 साल की महिला संक्रमित हो गयी है.







