मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को 501 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना करेंगे. इन एम्बुलेंस में 275 उन्नत जीवनरक्षक एम्बुलेंस और 226 बुनियादी जीवन रक्षक एम्बुलेंस शामिल है. राज्य सरकार ने इन एम्बुलेंस की इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज-02 के तहत खरीदा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को 501 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का लोकार्पण करेंगे. इस आधुनिक एंबुलेंस में 275 उन्नत जीवन रक्षक एंबुलेंस और 226 बुनियादी जीवन रक्षक एंबुलेंस शामिल है. राज सरकार ने आधुनिक एंबुलेंस की खरीद इमरजेंसी कोविड-19 पैकेज 02 के तहत की है. इस के तहत कुल 1000 एंबुलेंस की खरीद की जानी है. सरकार ने ये एंबुलेंस सेवा सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.
एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को सीएम नीतीश गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों में रवाना करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.







