ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरतः भाजपा

UB India News by UB India News
July 7, 2022
in पटना, भाजपा
0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरतः भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन विद्या‚ वित्त और विकास– इन चिंतन से जुडी धाराओं का संगम था। उनका विजन आज भी करोडों लोगों को प्रेरणा दे रहा है।

राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के पर्याय डॉ. मुखर्जी जी के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए उन्होंने अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया। जम्मू–कश्मीर के मुद्’े पर तत्कालीन हुकूमत का विरोध करते हुए जम्मू की जेल में उनकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। उनकी जयंती के अवसर पर बिहार के सभी जिलों के बूथों पर वृक्षारोपण किया गया। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सपनों का भारत बनाने में लगे हैं। अल्प आयु में ही देश को दिशा देने का काम डॉ. मुखर्जी ने किया । धारा ३७० को समाप्त कर उनके अरमानों को पूरा किया गया। देश में दो प्रधान और दो विधान का विरोध करने पर जम्मू की जेल में उन्हें तत्कालीन कांग्रेस एवं जम्मू की सरकार ने बंद किया। जेल में ही उनकी मौत हो गयी। उनकी आवाज को बंद करने का कुत्सित प्रयास किया गया। डॉ. मुखर्जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कम आयु में ही देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे मनीषी विरले ही आते हैं। इस अवसर पर पुष्पांजलि करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद देवेश कुमार‚ प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो‚ राजीव रंजन‚ सिद्धार्थ शम्भू‚प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह‚ विवेकानंद पासवान‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह‚प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा‚ पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह‚ प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम‚ भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री धमæन्द्र तिवारी‚ भाजपा नेता संजय राय‚ रविन्द्र रंजन‚ जनार्दन शर्मा योगी‚ यूपी शर्मा‚ सोनू शर्मा‚ गौतम कुमार‚ कुमार क्रांति‚ दिलीप मिश्रा‚ अजेन्द्र शर्मा‚ शुभम राज सिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
कागजों पर नहीं‚ जमीन पर लग रहे हैं उद्योग

सीएम उद्यमी योजना:अब 102 नहीं, रोजगार दिलाने वाले 54 ट्रेड के लिए ही मिलेगा अनुदान

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend