राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने वाले ट्रेड को ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में अब रखा गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत 102 के बदले अब 54 तरह के ट्रेड के लिए ही अनुदान मिलेगा। 54 ट्रेड से बाहर रह गए उद्यमियों को ट्रेड बदलने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। पोर्टल खुलते ही प्रथम दिन एक हजार उद्यमियों ने ट्रेड बदल लिया। 2021-22 में इस योजना के लिए 15985 लाभुकों में 1885 लाभुकों को प्रथम किस्त की 4 लाख की राशि दी जा चुकी है।
जिन चयनित उद्यमियों को प्रथम किस्त की राशि मिल चुकी है, उन्हें ट्रेड बदलने की जरूरत नहीं है। 434 रिजेक्ट हुए। 13666 उद्यमियों में 7237 उद्यमी 54 ट्रेड में हैं, जबकि 6429 उद्यमी शेष 48 ट्रेड में हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि टेक्सटाइल, लेदर व मैन्युफेक्चिरिंग से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
दाे सप्ताह में सभी उद्यमियों काे मिलेगी राशि
योजना के लिए चयनित कोई भी उद्यमी इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। 10 लाख की राशि पाने के पात्र होंगे। udyamiuser.bihar.gov.in पर ट्रेड बदल सकते हैं। पहले से ट्रेड (प्रक्षेत्र) चयनित हैं, उन्हें दो सप्ताह के अंदर प्रथम किस्त की राशि 4 लाख रुपए स्वीकृत कर दे दी जाएगी। मॉडल डीपीआर के आधार पर हीं प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरे किस्त की राशि डीपीआर के अनुरूप व्यय से संबंधित उपयोगिता जांच के बाद मिलेगी। इसके तहत 60-70 प्रतिशत परियोजना लागत प्लांट और मशीनरी के क्रय में खर्च करना है।
अब ये 54 ट्रेड
बेकरी उत्पाद, आटा सत्तू व बेसन उत्पाद, पशु आहार उत्पादन, मुर्गी दाना उत्पादन, तेल मिल, मसाला उत्पादन, आइसक्रीम उत्पादन, जैम जेली सॉस उत्पादन, कॉर्नफ्लैक्स उत्पादन, दाल मिल, चूड़ा उत्पादन, बीज प्रसंस्करण व पैकेजिंग, मधु प्रसंस्करण, फूलों की जूस इकाई, मखाना प्रोसेसिंग, बढ़ईगिरी व लकड़ी फर्नीचर उत्पादन इकाई, बेंत का फर्नीचर निर्माण, सीमेंट का जाली दरवाजा खिड़की, फ्लाई एश ब्रिक्स, सीमेंट ब्लॉक व टाइल्स, कंक्रीट ह्यूम पाईप, डिटर्जेंट पाउडर साबुन व शैम्पू, डिस्पोजेबल डाइपर सेनेटरी नैपकिंग, नोटबुक कॉपी फाईल फोल्डर उत्पादन, प्लास्टिक सामग्री बॉक्स बोटल्स, स्पोर्टस जूता, पीभीसी जूता चप्पल, गेटग्रिल निर्माण व वेल्डिंग इकाई, हॉस्पिटल बेड ट्रॉली निर्माण इकाई, हल्के वाहन के बॉडी निर्माण, रॉलिंग शटर, पैथोलॉजिकल जांच घर, स्टील का बॉक्स ट्रंक रैक निर्माण, स्टील फर्निचर, स्टील अलमीरा निर्माण, स्टेबलाइजर इनवर्टर यूपीएस सीवीटी एसैम्बलिंग, कूलर निर्माण, आईटी बिजनेस केंद्र, वेब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं डिजाइनिंग, फ्लैक्स प्रिटिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर एसेम्बलिंग नेटवर्किंग, ऑटो गैरेज, ढाबा होटल रेस्टोरेंट फुड ऑन व्हील्स, ड्राइक्लीनिंग, रेडिमेड वस्त्र निर्माण, कसीदाकारी, बेडसीट तकिया कवर निर्माण, चमड़े के जैकेट्स निर्माण, चमड़े के जूता निर्माण, चमड़े के बैग, बेल्टस, वालेट एवं ग्लोब्स निर्माण, चमड़े व रैक्सीन का सीट कवर निर्माण, कृषि यंत्र निर्माण।






