ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है………….

UB India News by UB India News
June 27, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, गुजरात, महिला युग
0
राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है………….

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीति समाज के बदलाव का माध्यम रही है। अफसोस की बात है कि समय के साथ इसकी यह धार कुंद होती जा रही है। राजनीति अब गलत को गलत कहने का साहस खो बैठी है। एक पुराना फिल्मी गीत है–जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे‚ दिन को अगर रात कहो तो रात कहंगें‚ की तर्ज पर राजनीति भी समाज के बहुमत के साथ सिर्फ हां में हां मिलाती दिखती है। यह वोट बैंक की बंधक बन चुकी है। ऐसे में कोई राजनेता समाज में चली आ रही कुप्रथा के प्रति अपनी असहमति जताता है यह बड़़ी बात है। खासकर सत्तासीन मंत्री‚ क्योंकि राजनीति का एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करना रह गया है। दरअसल‚ गुजरात के शिक्षा मंत्री द्वारा एक कार्यक्रम में महिला सरपंच से घूंघट हटाने की अपील राष्ट्रीय चर्चा में है। अच्छी बात यह रही कि मंत्री की अपील कारगर रही और महिला सरपंच ने गांव के बड़े़–बुजुर्गों की सहमति से घूंघट हटा लिया। शिक्षा मंत्री जितू वघानी की तारीफ इसलिए भी बनती है क्योंकि जिस लहजे में उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आग्रह किया उससे सदियों से चली आ रही प्रथा पर लोग पुनर्विचार करने पर मजबूर हो गए। ठीक है कि उनकी यह सहमति सिर्फ सरपंच के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए है। मगर यह एक सैद्धांतिक बदलाव है‚ जिसका असर आने वाले समय में दिखेगा। घूंघट को भारत में महिलाओं की लाज–लज्जा के साथ जोड़़ कर देखा जाता है। इसे आम तौर पर घर में बड़े़–बुजुर्गों के संदर्भ में सम्मान के भाव के साथ जोड़़ा जाता है। वैसे इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी है। भारत में एक तबका इसे मुगलकल से भी जोड़़ता है। जब घूंघट प्रथा का प्रभाव बढ़ा। आज जबकि मानव चांद पर पहंुच गया है‚ ऐसे में ऐसी प्रथा का बना रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना इसलिए भी थोड़़ी चौंकाती है कि यह घटना देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक गुजरात के अगड़े माने जाने वाले राजपूत समुदाय की है। ठीक है कि हर समाज के कुछ रीति–रिवाज और मर्यादाएं होती हैं‚ जिनमें बदलाव में समय लगता है। फिर भी इस प्रथा का कोई भी बचाव कहीं से तार्किक नहीं हो सकता। इसलिए जरूरी है कि बदलते समय के साथ ढला जाए। समाज के बड़े़–बुजुर्गों को भी इस मामले में दुराग्रह नहीं रखने चाहिए। बदलाव रोका नहीं जा सकता। खासकर सांस्कृतिक बदलाव को। सभी को बदलते समय के साथ चलने की जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में कैसे बदल गया खेल

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में कैसे बदल गया खेल

मानसून सत्रः विधानमंड़ल के दोनों सदनों में भारी हंगामा’ अग्निपथ‘ पर विपक्ष गरम , बिहार विधानमंड़ल में आज

मानसून सत्रः विधानमंड़ल के दोनों सदनों में भारी हंगामा' अग्निपथ‘ पर विपक्ष गरम , बिहार विधानमंड़ल में आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend