ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में कैसे बदल गया खेल

UB India News by UB India News
June 28, 2022
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
रामपुर लोकसभा उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में कैसे बदल गया खेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती थी, वहां पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। रामपुर लोकसभा सीट जहां से आजम खान ने 2019 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी और विधानसभा चुनाव में भी 5 में से 3 विधानसभा सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई थी, वहां पर बीजेपी ने 42,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

रामपुर लोकसभा सीट के अंदर 5 विधानसभा सीटें आती हैं और 5 में से 2 विधानसभा सीटों पर बीजेपी उपचुनाव में आगे रही। रामपुर के स्वार विधानसभा क्षेत्र में सपा आगे रही और यहीं से आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक हैं। स्वार विधानसभा क्षेत्र में सपा के आसिम रजा को 68,846 वोट मिले जबकि बीजेपी के घनश्याम लोधी को 58,861 वोट मिले।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में सपा के आसिम रजा को 67,488 वोट मिले जबकि बीजेपी के घनश्याम लोधी को 66,520 वोट मिले। वहीं बिलासपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी, लेकिन यह जीत 307 वोटों की थी। लेकिन लोकसभा उपचुनाव में यहां से सपा के आसिम रजा को 60,826 वोट मिले जबकि बीजेपी के घनश्याम लोधी को 94,917 वोट मिले। यानी लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को करीब 34 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली।

आधार नहीं था इसलिए पांच दिन से बाहर पड़ा रहा मरीज, अस्पताल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मारा छापा तब जाकर नसीब हुआ बेड
विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान ने जेल में रहते हुए भी बड़ी जीत दर्ज की थी। यहीं से आजम खान विधायक हैं। वहीं लोकसभा उपचुनाव में सपा को यहां पर महज 7000 के करीब वोटों की बढ़त हासिल हुई। इस सीट पर आसिम रजा को 63,953 वोट मिले जबकि बीजेपी के घनश्याम लोधी को 56,317 वोट मिले। वहीं आखिरी सीट शाहबाद से सपा के आसिम रजा को 63,943 वोट मिले जबकि बीजेपी के घनश्याम लोधी को 90,489 वोट मिले।

अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो सपा को 3 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई जबकि बीजेपी को महज दो विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई। लेकिन बीजेपी को जिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई, वहां पर बीजेपी की बढ़त का अंतर काफी अधिक था, जिससे समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
मानसून सत्रः विधानमंड़ल के दोनों सदनों में भारी हंगामा’ अग्निपथ‘ पर विपक्ष गरम , बिहार विधानमंड़ल में आज

मानसून सत्रः विधानमंड़ल के दोनों सदनों में भारी हंगामा' अग्निपथ‘ पर विपक्ष गरम , बिहार विधानमंड़ल में आज

क्या है उपचुनाव में भाजपा के जीत के मायने………

क्या है उपचुनाव में भाजपा के जीत के मायने.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend