ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति चुनाव : बिहार विधानसभा के सदस्यों के मतदान के लिए विधानसभा के वाचनालय को बनाया गया बूथ

UB India News by UB India News
June 26, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा :शराबबंदी पर आज पेश होगा संशोधन विधेयक

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. चुनाव आयोग के अधिकारी प्रतिदिन राज्य के निर्वाची अधिकारी के संपर्क में हैं. 13 जुलाई को चुनाव के पांच दिन पूर्व नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद पटना बैलेट पेपर पहुंच जायेगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गयी है. नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि दो जुलाई निर्धारित की गयी है और मतदान के लिए 18 जुलाई का समय निर्धारित किया गया है.

दिल्ली से बैलेट बॉक्स लाकर वाचनालय के स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा

बिहार विधानसभा के सदस्यों के मतदान के लिए विधानसभा के वाचनालय को बूथ बनाया गया है. दिल्ली से बैलेट बॉक्स लाकर इसी वाचनालय के स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से भवन निर्माण विभाग, दूरसंचार विभाग और ऊर्जा विभाग सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के साथ समीक्षा की जायेगी. सभी विभागों को यह जिम्मेदारी सौंपी जायेगी कि वह मतदान के दिन ऐसी चाक-चौबंद व्यवस्था करें .

जानें मतों की संख्या

राष्ट्रपति चुनाव के दिन किसी भी स्थिति में बिजली की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. साथ ही दूरसंचार सेवाएं भी निर्बाध गति से काम करनी चाहिए. बिहार के सदस्यों के मतों का मूल्य है 81239: राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के विधानसभा सदस्यों, लोकसभा व राज्य सभा सदस्यों के कुल मतों की संख्या 81239 है. बिहार के एक विधानसभा सदस्य का मत मूल्य 173 है,जबकि एक सांसद के मत का मूल्य 700 है. ऐसे में राज्य के 243 विधायकों का मत मूल्य 42039 है. इसी प्रकार से राज्य के 40 लोकसभा और 16 राज्य सभा सदस्यों का मत मूल्य 39200 है.

अनंत सिंह के वोट को लेकर संशय

मोकामा के राजद विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा हो चुकी है. जानकारों का कहना है कि अभी तक उनकी सजा की प्रति विधानसभा सचिवालय को प्राप्त नहीं हुई है. इस मामले में अगर उनके विपरीत फैसला होता है तो राज्य के एक विधायक का मत मूल्य कम हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
निर्माणाधीन परीक्षा भवन का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन परीक्षा भवन का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

जवाब देने में लापरवाही पर स्पीकर ने अफसरों को फटकारा

जवाब देने में लापरवाही पर स्पीकर ने अफसरों को फटकारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend