ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने दी ‘जेड प्लस’ की सुरक्षा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की हैं उम्मीदवार

UB India News by UB India News
June 24, 2022
in खास खबर, महिला युग
0
द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने दी ‘जेड प्लस’ की सुरक्षा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की हैं उम्मीदवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ‘जेड प्लस’ की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बुधवार सुबह ओडिशा स्थिति अर्धसैनिक बल के करीब 14-16 जवानों की एक टुकड़ी ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। बताया गया कि इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए ‘वीआईपी’ सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर खतरे का था अंदेशा

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को लेकर खतरे का अंदेशा होने संबंधी रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद, गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया। ओडिशा स्थित अर्धसैनिक बल के करीब 14-16 जवानों की एक टुकड़ी ने मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है। वे राज्य या देश में कहीं भी यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगे। सुरक्षाकर्मी ओडिशा के रायरंगपुर स्थित मुर्मू के आवास की भी सुरक्षा करेंगे। अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगने विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने के लिए मुर्मू के अगले एक महीने में कई यात्राएं करने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

z+ सुरक्षा कैसे होती है?

जिस VVIP को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है, उनके चारो तरफ कड़ा सुरक्षा का पहरा होता है। जानकारी के मुताबिक 58 कमांडो z+ कैटेगरी की सुरक्षा में तैनात होते हैं। 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, 6 PSO एक समय में राउंड द क्लॉक, 24 जवान, 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक, 5 वाचर्स दो शिफ्ट में रहते हैं। एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर इंचार्ज के तौर पर तैनात रहते हैं और उसके साथ ही राउंड द क्लॉक ट्रेंड 6 ड्राइवर होते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
तो मैं अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं………उद्धव

तो मैं अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं.........उद्धव

मेरे पास 40 विधायकों का समर्थन, 10 और साथ आएंगे’, जानें शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

मेरे पास 40 विधायकों का समर्थन, 10 और साथ आएंगे', जानें शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend