ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेरे पास 40 विधायकों का समर्थन, 10 और साथ आएंगे’, जानें शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

UB India News by UB India News
June 24, 2022
in महाराष्ट्र
0
मेरे पास 40 विधायकों का समर्थन, 10 और साथ आएंगे’, जानें शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने क्या कहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उद्धव ठाकरे सरकार खतरे में है क्योंकि शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे बागी हो चुके हैं। शिंदे के बागी तेवर को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें विधायक दल के नेता के पद से तो हटा दिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे इन फैसलों से किसी तरह के प्रेशर में नजर नहीं आ रहे हैं।

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा जल्द ही 10 और विधायक मेरे साथ आएंगे। लेकिन मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। बता दें शिंदे ने ये बयान गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। बता दें कि शिवसेना के विधानसभा में इस समय 56 विधायक हैं।

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

गौरतलब है कि शिंदे सोमवार देर रात मुंबई से शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात के सूरत में डेरा डाला था। हालांकि बाद में उन्होंने गुवाहाटी जाने का फैसला किया और वह असम पहुंच गए।

ठाकरे और शिंदे के बीच फोन पर हुई बात
इससे पहले खबर सामने आई थी कि सीएम उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच फोन पर करीब 20 मिनट तक बात हुई है। इस दौरान शिंदे ने बीजेपी के साथ समझौता करने की बात कही है। सीएम ठाकरे ने उन्हें मुंबई वापस आने और बात करने पर मनाया, लेकिन शिंदे इस पर विचार करने के लिए अपने रुख पर अडिग हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ खास बातचीत नहीं हुई। हालांकि, शिंदे ने स्पष्ट किया कि वह अभी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं, ना ही उन्होंने किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, केवल पार्टी की भलाई के लिए मांग कर रहे हैं, ना कि अपने निजी हितों के लिए।

शिवसेना के 34 बागी विधायकों ने राज्यपाल को लिखा खत, एकनाथ शिंदे को घोषित किया अपना नेता

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार को एक और झटका लगा है. शिवसेना के 34 विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पार्टी नेता एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यपाल को भेजे गए विधायकों के हस्ताक्षर वाले लेटर में उन्होंने एकनाथ शिंदे को अपना नेता घोषित किया है.

उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की इमरजेंसी बैठक को संबोधित करना शुरू कर दिया है. हालांकि एकनाथ शिंदे ने इस मीटिंग को अवैध करार दिया है. वहीं अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना और हिन्दुत्व में कोई अंतर नहीं है. हमने बाला साहेब के सिद्धांतों को नहीं छोड़ा है.

खबर है कि पार्टी के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में आज शाम 7 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि गुवाहाटी में कैंप कर रहे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से वर्चुअल मुलाकात के लिए समय मांगा है.

इस दौरान वे राज्यपाल के सामने अपने विधायकों की संख्या दिखा अपनी ताकत दिखाएंगे. उम्मीद है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एकनाथ शिंदे अपने विधायकों से राज्यपाल की मुलाकात करवाएंगे. हालांकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और वे मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं.

एमवीए नेताओं के बीच हुई बैठक के बारे में सूत्रों ने बताया है कि ठाकरे बहुमत के लिए आंकड़ों के खेल को लेकर निश्चिंत हैं. उन्हें भरोसा है कि उनके पास पर्याप्त विधायक मौजूद है. हालांकि मुख्यमंत्री जानते हैं कि शिंदे की घर वापसी मुश्किल है. लेकिन उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि कई विधायक वापस लौट आएंगे. अगर बागी विधायक पार्टी में नहीं लौटते हैं तो उद्धव ठाकरे सरकार का गिरना तय माना जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

Next Post
महाराष्ट्र संकट: फैसला अब उद्धव को करना है

महाराष्ट्र संकट: फैसला अब उद्धव को करना है

How to locate a Sugars Baby in Florida

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend