ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योग एक दिन नही बल्कि प्रतिदिन करें

UB India News by UB India News
June 21, 2022
in Lokshbha2024, पूर्वी चंपारण, भाजपा
0
योग एक दिन नही बल्कि प्रतिदिन करें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार के दिन बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पंचायत भवन लालसरैया में खुद किया और दूसरों को भी प्रतिदिन योग करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मानवता के लिये आज योग का दिन है। योग को खेल का दर्जा दिया गया है। योग में अब्वल आने वाले युवकों को सरकारी नौकरी मिलेगी। अतएव युवक युवतियों को योग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहिये।

उन्होंने बुजुर्गों से मुखातिब होकर कहा कि योग एक दिन नही बल्कि प्रतिदिन करें। कम से कम सुबह में 45 मिनट जरुर टहले। उन्होंने खुद भी ताली बजाया तथा दूसरों से भी ताली बजवाया। संजय जायसवाल ने कहा कि ताली बजाने से मांसपेशियों में रक्त का संचार बढ़ जाता है। यह एक साधारण तरीके का व्यायाम है जो बैठे बिठाये किया जा सकता है।

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

योग दिवस पर आधारित समारोह की अध्यक्षता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अध्यक्ष अमित कुमार चौबे ने की। मौके पर लालसरैया के योग प्रशिक्षक अशोक सरकार तथा सुशील जायसवाल ने अपने शिष्यों के साथ योग का करतब दिखाया। योग में बच्चों का करतब देख बहुत खुश हुए सांसद। मौके पर सुशील कुमार जायसवाल, लालसरैया के संजय जायसवाल, मन्नू बाबू कुशवाहा, कामेश्वर सिंह, उमेश सहनी, प्रभु साह, राकेश कुशवाहा समेत योग परियों में आस्था, शिखा, स्नेहा, राशि, रोशनी, नंदनी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कतिपय कारणों से डिप्टी सीएम रेणु देवी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया। वो नहीं पहुंची।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

Next Post
वेबीनार के माध्यम से हुआ योग शिविर का आयोजन

वेबीनार के माध्यम से हुआ योग शिविर का आयोजन

BJP ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा पर चला है दांव

BJP ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा पर चला है दांव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend