ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाश विजयवर्गीय व किशन रेड्डी का बयान अपमानजनकः राजद

UB India News by UB India News
June 21, 2022
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
कैलाश विजयवर्गीय व किशन रेड्डी का बयान अपमानजनकः राजद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्ड़ी ने भारतीय सेना के अग्निवीर के संबंध में जिस तरह की बातें कही है ‚ये पूरी तरह से निंदनीय और कहीं ना कहीं अग्निवीर भारतीय सेना का अपमान है और उनके मनोबल को गिराने वाला वक्तव्य है। ये लोग अविलंब माफी मांगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले से ही समझ में आ रहा था कि भाजपा और इनके कारपोरेट घराने के लोग उन ७५ फीसदी अग्निवीर का अपने हित में इस्तेमाल करने के लिए ही है। इस तरह की अग्निवीर योजना लेकर आए हैं‚ जो कैलाश विजयवर्गीय के दिए बयान से ही स्पष्ट हो गया है । इस योजना में ना तो भविष्य की कोई चिंता है और ना ही पेंशन या अन्य तरह की बातें हैं । साथ ही साथ सेना में सेवा के पहले ही उन्हें कहीं ना कहीं ४ वषोंर् के बाद अलग कर दिया जाएगा ‚जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। इस तरह की बातों को देखते हुए ही कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इन अगिवीरों को ४ साल के बाद भाजपा के राज्य कार्यालय और अन्य कार्यालयों में गार्ड के तौर पर रख लिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इन्हें जो तमगा अग्निवीर को मिलेगा उसका इस्तेमाल इस तरह के कायोंर् मे कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के ही एक अन्य नेता और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भी कहा है कि इन अग्निवीर को ड्राइवर‚ बिजली का काम करने ‚कपडे धोने‚ बाल काटने ‚कपडे सिलने जैसे अन्य कामों के उपयोग में इस्तेमाल किया जाएगा ।

आंदोलन कर रहे युवाओं को भाजपा *द्वारा जिहादी कहना उनका अपमान
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाजपा विधायक हरिभूषण बचौल द्वारा अग्निपथ योजना के विरुद्ध आंदोलन कर रहे युवाओं को जिहादी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा आतताई कहने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के छात्र – युवाओं का अपमान है। यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी एवं तुगलकी फरमानों का देश के नौजवानों‚किसानों और आमजनों ने जब जब विरोध किया है तब तब मोदी सरकार एवं भाजपा के नेताओं ने अलग अलग नाम देकर आंदोलन को बदनाम करने का काम किया है। जैसे कृषि कानून के विरुद्ध आंदोलन करने वालों को खालिस्तानी कह रहे थे। सीएए – एनआरसी के विरुद्ध आंदोलन करने वालों को बांग्लादेशी‚ रोहिंग्या और देशद्रोही कह रहे थे। वहीं आज अग्निपथ योजना के विरुद्ध आंदोलन कर रहे छात्र–युवाओं को जिहादी‚आतताई‚ गुंडे और उपद्रवी कहकर आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
राजधानी में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा सांसद योग करते दिखे

राजधानी में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा सांसद योग करते दिखे

भाजपा देश को अपमानित करना बंद करेः माकपा

भाजपा देश को अपमानित करना बंद करेः माकपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend