अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए पटना में भी कई जगहों पर योग शिविर लगाया गया। हजारों की संख्या में लोग योग करते दिखे। इस दौरान खास लोग भी योग करने पटना के पार्क में पहुंचे थे। पटना के शिवाजी पार्क में राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और उनके साथ बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा योग करते नजर आए। वही बिहार सरकार के तरफ से आयोजित योग शिविर पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में लगाया गया। जहां बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत योग करते नजर आए। पटना के कई पार्कों में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग का कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू हो गया।
पटना के गायघाट में नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक श्री प्रभाकर मिश्रा द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री @tarkishorepd मंत्री श्री @SMCHOUOfficial विधायक श्री पवन यादव, श्रीमती शिला प्रजापति, श्री क्रांति यादव, श्री शुभम राज सिंह, श्री नितिन कुमार ने योगाभ्यास किया। pic.twitter.com/VsZlo9UaBJ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 21, 2022
पटना के कई पार्कों में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग का कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू हो गया। इस दौरान मुंगेर योग स्कूल के शिक्षकों ने लोगों को योग करना सिखाया। वही पतंजलि के तरफ से भी कई जगहों पर योग शिविर लगाए गए थे। पिछले 8 सालों से चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग योग दिवस का आयोजन तब से शुरू हुआ जब केंद्र की सरकार में बीजेपी की सरकार आई थी। 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नाम कर दिया गया।
प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आठवें अन्तर्राष्ट्रीय #योगदिवस के अवसर पर योगाभ्यास आयोजित किया गया। इसमें बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @ShambhuSidharth व श्री @shivnarayanbjp व पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण भाग लिए#YogaForHumanity pic.twitter.com/TVLROsYUep
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 21, 2022
बिहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पहले खूब राजनीति होती रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहीं भी सार्वजनिक जगह पर योग करने नहीं जाते हैं। उनका कहना है कि वह रोज योग करते हैं और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने आवास पर ही योग कर लेते है। वहीं विपक्ष के नेता इसे बीजेपी का एजेंडा मानते हैं और योग कार्यक्रम में शामिल नहीं होते है।
8वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिवाजी पार्क, पटना में योगाभ्यास करते हुए। pic.twitter.com/G1ML4PVUNx
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) June 21, 2022