ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातिगत जनगणना: बिहार में शिक्षक से लेकर मनरेगाकर्मी तक करेंगे गिनती

UB India News by UB India News
June 21, 2022
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
उपचुनाव के बाद ही होगा जातीय जनगणना पर निर्णय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जाति आधारित जनगणना कराने के लिए सरकार ने अब अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है. जाति आधारित गणना के मकसद से 8 स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम काम करेगी. इस टीम में शिक्षक, लिपिक, मनरेगा कर्मी, आंगनवाड़ी सेविका से लेकर जीविका समूह के सदस्यों को शामिल किया गया है. जिलाधिकारी को इस बात की स्वतंत्रता दी गई है कि वह इनमें से किस के माध्यम से जाति आधारित गणना का काम कराना चाहते हैं. निगरानी का तंत्र 7 स्तर से संचालित होगा. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को इस पूरी योजना के बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी गई है.

जातिगत जनगणना से जुड़े आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल मोड में मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाना तय किया गया है. इससे आंकड़ों के संकलन में सुविधा मिलेगी. प्रगणक के अवसर पर उन्हें आवंटित क्षेत्र का नक्शा और लेआउट स्केच लिखित तैयार किया जाएगा. मकानों को नंबर भी दिया जाना है. इसके बाद जाति आधारित गणना के लिए बने प्रपत्र और मोबाइल ऐप में निर्धारित कोर्ट के साथ आंकड़े अंकित किया जाएंगे. किसी के द्वारा दिए गए व्यक्तिगत आंकड़ों में किसी तरह का बदलाव या फिर बदल नहीं किया जाएगा. कोई भी सूचना किसी से साझा नहीं की जाएगी.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

अगर कोई व्यक्ति गणना करने वाले को जान बूझकर गलत जानकारी देता है या फिर जानकारी देने से मना करता है तो कर्मी इसकी जानकारी चार्ज अधिकारी को देंगे. चार्ज अधिकारी द्वारा इसके बाद कार्रवाई की जाएगी. पर्यवेक्षक को इस बात की जिम्मेवारी सौंपी गई है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि कोई मकान कस्बा या क्षेत्र कवरेज से नहीं छूटे. चार्ज अधिकारी के माध्यम से पर्यवेक्षक और प्रगणक की नियुक्ति की जाएगी. 8 स्तर पर जो व्यवस्था की गई है वह इस तरीके से होगा. 1 अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी या फिर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी होंगे अपर प्रधान गणना अधिकारी. 2. अनुमंडल पदाधिकारी जाने जायेंगे अनुमंडल गणना पदाधिकारी के तौर पर. 3. नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारी होंगे नगर चार्ज अधिकारी. 4. प्रखंड विकास पदाधिकारी जाने जायेंगे प्रखंड चार्ज अधिकारी के तौर पर. 5. अपर नगर आयुक्त व सिटी मैनेजर सहायक नगर चार्ज अधिकारी होंगे. 6. अंचलाधिकारी सहायक प्रखंड चार्ज अधिकारी के रुप मे होंगे. 7. पर्यवेक्षक वैसे लोग होंगे जो प्रगणक से एक उच्च स्तर के कर्मी होंगे. 8. प्रगणक यानी जातिगत जनगणना करने वालों में शिक्षक, लिपिक, मनरेगा, आंगनबाड़ी और जीविका समूह के लोग शामिल होंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
कैलाश विजयवर्गीय व किशन रेड्डी का बयान अपमानजनकः राजद

कैलाश विजयवर्गीय व किशन रेड्डी का बयान अपमानजनकः राजद

राजधानी में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा सांसद योग करते दिखे

राजधानी में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा सांसद योग करते दिखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend