ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया भर में ‘मानवता के लिए योग’, मैसूर पैलेस में PM मोदी ने 15000 लोगों के साथ किया योग

UB India News by UB India News
June 22, 2022
in अध्यात्म, स्वास्थ
0
दुनिया भर में ‘मानवता के लिए योग’, मैसूर पैलेस में PM मोदी ने 15000 लोगों के साथ किया योग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने सुबह-सुबह योग के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया. पीएम मोदी आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद 15000 लोगों के साथ योगाभ्यास किया. पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सीएम बसवराज बोम्मई सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में लोग सूर्योदय के साथ ही योग से जुड़ते जा रहे हैं. हमारा दिन योग के साथ शुरू हो, इससे बेहतर क्या हो सकता है. हम योग से जुड़ी अनंत संभावनाओं को साकार करें.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वह योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है. आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है. आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है. ”

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि द्वीप, महाद्वीप की सीमाओं के ऊपर योग दिवस का उत्साह अब एक वैश्विक पर्व बन गया है. उन्होंने कहा कि योग किसी व्यक्ति के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है. उन्होंने कहा, ‘‘योग हमारे लिए केवल जीवन का हिस्सा नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति बन रहा है।”

 

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नोएडा स्टेडियम में योग दिवस के उपलक्ष्य में योग किया. वहीं उत्तराखंड के सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में योगााभ्यास किया. बता दें कि आज यानि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ की थीम के तहत मनाया जा रहा है.

योग देश और विश्व में शांति ला सकता है- PM मोदी
इस मौके पर PM मोदी ने कहा- ‘आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।’

उन्होंने कहा- ‘मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है। यह हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। यह पूरा विश्व हमारे शरीर में है। यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।’

मैसुरु पैलेस ग्राउंड में 15000 लोगों के साथ योगासन करते प्रधानमंत्री मोदी।
मैसुरु पैलेस ग्राउंड में 15000 लोगों के साथ योगासन करते प्रधानमंत्री मोदी।

देश के अतीत को विविधता के साथ जोड़ता है योग
PM मोदी ने आगे कहा- ‘देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में देश के 75 ऐतिहासिक केंद्रों पर एक-साथ योग किया जा रहा है। यह भारत के अतीत को भारत की विविधिता को एक सूत्र में पिरोने जैसा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ लोग योग कर रहे हैं। जैसे-जैसे सूर्य आगे बढ़ रहा है उसकी प्रथम किरण के साथ लोग अलग-अलग देशों में लोग साथ जुड़ते जा रहे हैं। यही गार्डियन रिंग ऑफ योगा है।’

उन्होंने कहा- ‘साथियों दुनिया के लोगों के लिए योग सिर्फ ‘पार्ट ऑफ लाइफ’ नहीं है बल्कि अब ‘वे ऑफ लाइफ’ बन रहा है। हमने देखा है कि हमारे यहां घर के बड़े, हमारे योग साधक दिन के अलग-अलग समय में प्राणायाम करते हैं, फिर दोबारा काम शुरू करते हैं। हम कितने भी तनाव में हों कुछ मिनट का योग हमारी पॉजिटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देता है। हमें योग को पाना भी है, पनपाना और जीना भी है।’

मैसुरु पैलेस ग्राउंड में PM मोदी के साथ योग करते बच्चे।
मैसुरु पैलेस ग्राउंड में PM मोदी के साथ योग करते बच्चे।

यूपी में 75 हजार जगहों पर योग किया गया
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में 75 हजार जगहों पर योग अभ्यास हुआ। वाराणसी में 85 गंगा घाटों पर योगा कार्यक्रम हुआ। BHU में छात्रों ने जलयोग किया। लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, जौनपुर, झांसी, गाजियाबाद सहित ग्रामीण इलाकों से भी योग की खास तस्वीरें आई हैं,

ITBP जवानों ने बर्फ के बीच किया योग
योग दिवस शुरू होते ही लद्दाख से लेकर छत्तीसगढ़ और असम के गुवाहाटी से लेकर सिक्किम तक ITBP के जवानों ने योग किया। जवानों ने सूर्य नमस्कार कर योग दिवस मनाया। इस मौके के लिए ITBP जवान ने एक गीत भी तैयार किया है।

हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते ITBP के जवान।
हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते ITBP के जवान।
हिमवीरों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
हिमवीरों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
ITBP के हिमवीरों ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।
ITBP के हिमवीरों ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।

दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस
योग दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय और अमेरिकी नागरिकों ने हिस्सा लिया। वहीं, पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर योग किया। पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में योग दिवस की पूर्व संध्या पर धरहरा टॉवर को लाइट्स से रोशन किया गया।

अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास लोगों ने किया योग

नियाग्रा फॉल्स पर आयोजित योग कार्यक्रम में योग करते लोग।
नियाग्रा फॉल्स पर आयोजित योग कार्यक्रम में योग करते लोग।

इधर, अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों ने योग किया, इसमें 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क में भारत के काउंसलेट जनरल के समर्थन से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले भारतीय दूतावास की तरफ से वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े एक स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिकी संगठनों का भी सहयोग रहा।

योग दिवस-2022 की थीम- योगा फॉर ह्यूमैनिटी

यह काठमांडू का धरहरा टॉवर है, जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लाइट्स से रोशन किया गया।
यह काठमांडू का धरहरा टॉवर है, जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लाइट्स से रोशन किया गया।

हर साल 21 जून को योग दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) चुनी गई है, जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस थीम को रखने का मकसद कोविड के दौरान जिन लोगों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है, उन्हें आराम देना है। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ था।

पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं ने सोमवार शाम को योग किया।
पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं ने सोमवार शाम को योग किया।

21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के तट पर PM मोदी के तस्वीर वाली आकृति बनाई, साथ ही रेत के जरिए अलग-अलग आसनों को प्रदर्शित किया।
ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के तट पर PM मोदी के तस्वीर वाली आकृति बनाई, साथ ही रेत के जरिए अलग-अलग आसनों को प्रदर्शित किया।

21 जून को योग दिवस मनाने की मुख्य वजह ये है कि इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। इंडियन ट्रेडिशन के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। साथ ही आज के दिन योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। इसी को देखते हुए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

Next Post
महासंकट में उद्धव ठाकरे सरकार! मैजिक नंबर तक ऐसे पहुंच सकती है बीजेपी

महासंकट में उद्धव ठाकरे सरकार! मैजिक नंबर तक ऐसे पहुंच सकती है बीजेपी

सूबे में 1 मार्च से मिलने लगेगी जमाबंदी की डि़जिटाइज्ड़ प्रति

आंदोलन के पीछे राजनीतिक गुंडे लगे हुए हैं :रामसूरत राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend