अग्निपथ’ योजना के विरोध में पिछले दिनों राजधानी और आसपास के इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को जाने–माने कोचिंग संचालक खान सर और गुरु रहमान समेत पांच कोचिंग संस्थानों के संचालकों के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक‚ कोचिंग संचालकों पर ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में विद्यार्थियों को भड़़काने का आरोप है।
पटना‚ मसौढी‚ मुजफ्फरपुर‚ पुनपुन और आरा समेत कई जगहों पर सोमवार को शुरू की गयी छापेमारी देर रात तक चली। शुरुआती जानकारी के अनुसार‚ टैक्स की चोरी से जुड़े़ कागजात बरामद किये गये हैं। कितने के टैक्स की चोरी की गयी है‚ इसके बारे में आयकर विभाग ने कुछ नहीं बताया। कहा जा रहा है कि कागजात की तफ्तीश के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि कितने की टैक्स चोरी की गयी है। गुरु रहमान के भीखना पहाडी में गोपालजी मार्केट एवं बाजार समिति स्थित कोचिंग केंद्र और कदमकुआं स्थित आवास पर छापे मारे गये। हालांकि दोनों स्थानों पर वे नहीं मिले। इस बीच‚ छापेमारी की खबर मिलने के बाद गुरु रहमान के घर और कोचिंग सेंटर पर छात्रों का जमावड़़ा लग गया। छात्रों का कहना था कि रहमान सर गरीब छात्रों के लिए मसीहा हैं। उन्होंने कोई गलती नहीं की है। अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया‚ तो बडा आंदोलन होगा। वहीं‚ मोतिऊर रहमान खान उर्फ खान सर व मुन्ना प्रसाद के ‘एम’ सिविल सर्विसेज‚ कदमकुआं एवं खेमनीचक केंद्र पर धावा बोला गया।इनके अलावा सत्येंद्र कुमार व चंदन कुमार के पुनपुन स्थित आवास एवं बाजार समिति स्थित कोचिंग सेंटर में छापेमारी की गयी। इनका मसौढी में भी कोचिंग सेंटर चलता है। आरा में विपिन पांडेय के ठिकाने पर छापेमारी की गई। आयकर विभाग की अब तक हुई छापेमारी में इन कोचिंग संस्थानों के पास से बडी मात्रा में कागजात जब्त किये गये हैं। इनकी जितनी आय कोचिंग से होती है‚ उसके मुताबिक ये लोग आयकर नहीं देते हैं। तलाशी के दौरान बडी संख्या में फर्जी या कच्ची रसीद बरामद हुई है। कई संस्थानों में बिल बुक दो से तीन तक मिले हैं‚ जिनमें अलग–अलग राशि जमा की गई है। इससे यह आशंका है कि ये लोग एक बिल बुक या रसीद को दिखाकर ही आयकर देते हैं‚ जबकि अन्य के जरिये होने वाली आय को छिपा लेते हैं। सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से क्लास लेने पर होने वाली आय को भी काफी कम करके दिखाया गया है या इसे छिपाने की हरसंभव कोशिश की गयी है। आय के मुताबिक इनका आयकर रिटर्न नहीं है। एसएसपी के मुताबिक‚ १७ जून को एक वीडियो वायरल हुआ था‚ जिसमें गुरु रहमान ने अग्निपथ योजना को लेकर अपनी बातों के जरिये छात्रों को भडकाने की कोशिश की है। ट्रेन रोकने और उग्र प्रदर्शन के लिए छात्रों को उकसाया है। यह वीडियो सामने आने के बाद ‘अग्निपथ’ का विरोध कर रहे छात्र और भडक गये। इसके बाद दानापुर में १७ जून को छात्रों का हिंसक प्रदर्शन हुआ। बाजार से लेकर स्टेशन तक घंटोंे छात्रों ने तोड़़फोड़़ और आगजनी की थी। उग्र लोगों के हुजूम ने दानापुर स्टेशन पर खडी फरक्का एक्सप्रेस समेत अन्य दूसरी ट्रेनों के डि़ब्बों में आग लगा दी थी।
एसएसपी के मुताबिक‚ १७ जून को दानापुर में जो हिंसक प्रदर्शन हुआ‚ वह बेहद गंभीर था। इसके बाद दानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी गई‚ जिसमें गुरु रहमान को नामजद किया गया। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि एक यू्टूब चैनल से बातचीत में गुरु रहमान ने कहा था कि आप ट्रेन रोक सकते हैं‚ क्योंकि वे आपका भविष्य रोक रहे हैं। इस बार की क्रांति संपूर्ण क्रांति से भी बडी होगी। गुरु रहमान के कोचिंग सेंटर में पढने के लिए बिहार के अलावा‚ मध्य प्रदेश‚ उत्तराखंड‚ उत्तर प्रदेश और झारखंड के छात्र भी आते हैं। छात्रों से पढ़øाई के एवज में ११ से १०० रुपए के बीच शुल्क लिया जाता है। यहां से सफल छात्र उच्च पदों पर पहुंचने के बाद अकादमी और रहमान द्वारा किये जा रहे समाज सुधार के कार्यों के लिए भी दान करते हैं।
जिसके बाद गुरु रहमान एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत ठहराया है.
अग्निपथ योजना के लेकर जो भी घटना हुई है, उसमें मेरी परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से कोई भूमिका नहीं है. 1994 से ही मैं पढ़ा रहा हूं और हमेशा बच्चों के प्रति ही डेडिकेटेड रहता हूं. मेरी कोचिंग पर 70-80 की संख्या में छात्र गुरुवार को आए थे और ट्रेन रोकने की बात कर रहे थे लेकिन मैनें उनको समझाया था. ठीक है ट्रेन रोक सकते हो तो रोको लेकिन कोई हिंसात्मक कार्य नहीं करना. इससे तुम्हारा पूरा कैरियर खराब हो सकता है”- गुरु रहमान, कोचिंग संचालक
बोले गुरु रहमान- ‘छात्रों को बदनाम करने की कोशिश, अग्निपथ प्रदर्शन में उपद्रवी तत्वों का कब्जा’आरोप साबित हुआ तो सजा भुगतने के लिए तैयारः गुरु रहमान ने ये भी कहा कि मैंने कभी भी हिंसात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास नहीं किया है. मैंने हमेशा छात्रों से यही अपील की है कि अहिंसा बनाए रखें. अगर मेरे किसी भी बयान या मेरी किसी भी कही हुई बातों से हिंसा करने की बात साबित होती है, तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं.
‘अग्निपथ’ विरोध पर क्या बोले थे रहमान : बता दें कि गुरु रहमान ने कहा था कि ‘अग्निपथ’ पर छात्रों के प्रदर्शन में उपद्रवी शामिल थे. यदि किसी कोचिंग संचालक की छात्रों को उकसाने में भूमिका है तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो. उन्होंने कहा था कि छात्रों के प्रदर्शन में उपद्रवी तत्वों का कब्जा हो गया है. उपद्रवियों ने ही उत्पात मचाया है. यह छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की है.
कौन हैं गुरु रहमान : बिहार की राजधानी पटना के नया टोला में साल 1994 से चल रहे अदम्य अदिति गुरुकुल के नाम से मशहूर कोचिंग संस्थान के संचालक रहमान हैं. जिन्हें छात्र गुरु रहमान के नाम से जानते हैं. यहां छात्र-छात्राओं से गुरु दक्षिणा के नाम पर महज 11 रुपये लिए जाते हैं. 11, 21 या फिर 51 रुपये फीस देकर यहां से अब तक कई छात्र-छात्राओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर डॉक्टर और इंजीनियरिंग तक की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. 1994 में जब बिहार में चार हजार दारोगा की बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी तो उस परीक्षा में गुरु रहमान की कोचिंग से पढ़ाई करने वाले 1100 छात्रों ने सफलता हासिल की थी.







