ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी से आज भी नेशनल हेराल्ड मामले में हो रही है पूछताछ

UB India News by UB India News
June 21, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
राहुल गांधी से आज भी नेशनल हेराल्ड मामले में हो रही है पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच गए हैं। यहां उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। घर से निकलते वक्त उनके साथ कार में प्रियंका वाड्रा भी सवार थीं। यहां पर उनसे नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ होगी। सोमवार सुबह प्रियंका वाड्रा उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर पहुंची थीं। दोनों ने अपने वकील से पूछताछ को लेकर मशवरा लिया था।

राहुल से ED की टीम अब तक 3 दिन में 30 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल के अलावा सोनिया गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रौदा भी आरोपी हैं। दो आरोपियों ऑस्कर फर्नांडिस और मोतीलाल वोरा का निधन हो चुका है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

इससे पहले राहुल से लगातार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ED ने सवाल किए। एक तरफ जहां ED अधिकारी उनके जवाबों से असंतुष्ट नजर आए, वहीं राहुल गांधी को भी कहना पड़ा कि लगता है अब यहां रोज आना पड़ेगा, क्योंकि पूछताछ लंबी चलेगी।

कांग्रेस नेताओं का सत्याग्रह शुरू

कांग्रेस के नेता जंतर-मंतर पर राहुल से पूछताछ के साथ अग्निवीर योजना का भी विरोध करेंगे।
कांग्रेस के नेता जंतर-मंतर पर राहुल से पूछताछ के साथ अग्निवीर योजना का भी विरोध करेंगे।

राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर पर धरना देना शुरू कर दिया है। जंतर मंतर पर सत्याग्रह में मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के सुरेश, वी नारायणसामी आदि नेता शामिल हैं।

राहुल के समर्थक को प्रियंका का साथ

ED ऑफिस से जंतर मंतर जाते वक्त प्रियंका को ये कार्यकर्ता मिला था।
ED ऑफिस से जंतर मंतर जाते वक्त प्रियंका को ये कार्यकर्ता मिला था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के समर्थक को अपनी कार में लिफ्ट दी। राहुल को ED ऑफिस में छोड़ने के बाद प्रियंका जंतर-मंतर की ओर जा रही थीं। वहां उनकी पार्टी नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल के खिलाफ ED जांच के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला, जिसके कपड़ों में राहुल की फोटो छपी थी। प्रियंका ने अपने सुरक्षा अधिकारियों से उसे बुलवाकर कार में बैठा लिया और साथ में ले गईं।

अब तक 50% ही सवाल-जवाब हो पाए
राहुल गांधी से 3 दिन की पूछताछ में अब तक सिर्फ 50% सवाल ही पूछे जा सके हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में ED अफसर उनके जवाबों से असंतुष्ट नजर आए। पूछताछ में राहुल ने यंग इंडिया लिमिटेड को नो प्रॉफिट नो लॉस वाली कंपनी बताया। ED अधिकारियों ने सामाजिक कार्यों को गिनाने को कहा, जो इस कंपनी के जरिए किए गए।

2015 में हुई थी ED की एंट्री
2015 में इस केस में ED की एंट्री हुई थी। ED ने मई के अंतिम हफ्ते में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। हालांकि, इससे पहले अप्रैल में कांग्रेस के 2 दिग्गज नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी ED पूछताछ कर चुकी है।

ED की पूछताछ के दौरान राहुल गांधी के बयानों पर मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा ने प्रतिक्रिया दी। दरअसल, कहा जा रहा है कि नेशनल हेराल्‍ड केस में पूछताछ के दौरान राहुल गांधी ने ट्रांजेक्शन में पार्टी के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा का नाम लिया था। राहुल गांधी के मुताबिक, AJL और यंग इंडिया के बीच हुई लेनदेन के तमाम ट्रांजेक्शन मोतीलाल वोरा ही देखते थे।

एक इंटरव्यू में अरुण वोरा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका मानना ​​​​है कि राहुल गांधी उनके पिता के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगा सकते। ये निराधार आरोप हैं। कांग्रेस नेतृत्व गलत नहीं हो सकता और न ही वोराजी।

नेशनल हेराल्ड केस क्या है?
BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था।

आरोप के मुताबिक, इन कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड, यानी YIL नाम का आर्गनाइजेशन बनाया और उसके जरिए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली असोसिएटेड जर्नल लिमिटेड, यानी AJL का अवैध तरीके से अधिग्रहण कर लिया। स्वामी का आरोप था कि ऐसा दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की 2000 करोड़ रुपए की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी

दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी

समूचा विपक्ष स्वयं अपने आपको एकजुट रख सके यह संभव नहीं !

President Election 2022 : उम्मीदवार पर बिखरी विपक्षी एकता, क्या है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend