ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विप चुनावः राजग के 4 व राजद के 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, विधानमंडल
0
विप चुनावः राजग के 4 व राजद के 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद की ७ सीटों के लिए चुनाव में सभी सात उम्मीदवारों को सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित सभी सात प्रत्याशियों को विधान परिषद की सदस्यता का प्रमाण–पत्र भी सौंप दिया गया। बताया जाता है कि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि पर किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लेने की स्थिति में सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सर्वाधिक तीन सीटें राजद के हिस्से में आयीं। राजद की ओर से अशोक कुमार पांडेय‚ मुन्नी रजक और कारी सोहेब‚ जबकि जदयू के दो उम्मीदवारों आफाक अहमद खान और रवींद्र प्रसाद सिंह और भाजपा के हरि सहनी और अनिल शर्मा का निर्वाचन हुआ है। इन सदस्यों का कार्यकाल २२ जुलाई से अगले छह वर्षों के लिए मान्य होगा। निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे जाने के दौरान एनड़ीए उम्मीदवारों के साथ भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद जदयू के नवनिर्वाचित सदस्यों ने निर्वाचन प्रमाण–पत्र के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक‚ अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित रवींद्र प्रसाद सिंह एवं अफाक अहमद को विधान परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं राजद उम्मीदवारों के साथ तेजस्वी यादव या अन्य कोई बडा नेता नहीं दिखा। भले ही राजद के सबसे ज्यादा ३ उम्मीदवार एमएलसी बनने में कामयाब रहे‚ बावजूद इसके विधान परिषद में सबसे बडे दल के रूप में जदयू ही होगा। २ उम्मीदवारों के जीतने के बाद जदयू के एमएलसी की संख्या २५ हो गई‚ जो अभी २८ है। दरअसल‚ जिन ७ सीटों पर चुनाव हुआ‚ उनमें जदयू के ५ सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहीं एक भाजपा और एक वीआईपी के सदस्य हैं। ऐसे में जदयू को २ सीटें जीतने पर ३ सीटों का नुकसान हुआ है‚ जबकि भाजपा को एक सीट का फायदा हुआ है। सबसे बडा फायदा राजद को हुआ है‚ जिसने तीन सीटों पर कब्जा किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
राष्ट्रपति पद के लिए न इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है

स्कूलों में पढाई व शिक्षकों की बहाली ठीक ढंग से हो : मुख्यमंत्री

शांगरी-ला डायलॉग से बचके

शांगरी-ला डायलॉग से बचके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend