ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शांगरी-ला डायलॉग से बचके

UB India News by UB India News
June 14, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
शांगरी-ला डायलॉग से बचके
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन को एक पड़ोसी देश के रूप में समझना बहुत मुश्किल है। वह संबंधों में सुधार की पेशकश भी इस तरह से करता है कि उसके पीछे छिपे संदेश के अर्थ को ठीक से डीकोड करना जरूरी हो जाता है।

‘शांगरी-ला डायलॉग’ में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने काफी अच्छी बातें कीं और कहा कि चीन और भारत पड़ोसी हैं और आपस में अच्छे संबंध बनाए रखना दोनों देशों के हितों को पूरा करता है तथा दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। वेई ने दक्षिण चीन सागर सहित क्षेत्रीय विवादों को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण तरीकों का आह्वान किया। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमने भारतीयों के साथ कमांडर स्तर पर 15 दौर की बातचीत की है और हम इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।‘

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

भारत और चीन में दो साल से तनातनी के हालात हैं। दो साल पहले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एलएसी पर कई ¨बदुओं पर यथास्थिति बदलने के लिए एकाएक एकतरफा कदम उठाए थे, जिसके कारण 45 वर्षो में पहली बार सैन्य संघर्ष हुआ था। ये कदम उन समझौतों का उल्लंघन थे, जिन्हें भारत एवं चीन ने 25 सालों में बहुत सावधानीपूर्वक बातचीत के जरिए हासिल किया था। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में पांच मई 2020 से तनावपूर्ण सीमाई गतिरोध के हालात हैं।

तभी से हालात सामान्य करने के लिए भारत लगभग एकतरफा प्रयास करता रहा है। 15 दौर की वार्ता के बावजूद चीन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलों तथा सड़कों और आवासीय इकाइयों जैसे अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण में जुटा हुआ है। ऐसे सूरतेहाल में ‘शांगरी-ला डायलॉग’ में की गई अच्छी बातों का क्या मतलब है। इसे समझ पाना बड़ा उलझा हुआ मामला है। इससे तो लगता है कि भारत को अपने रुख में कोई भी बदलाव करने का कोई सवाल ही नहीं है।

देखा जाए तो चीन के रुख में कोई भी बदलाव नहीं आया है। लगे हाथ चीन-अमेरिका संबंध को एक बेहद महत्त्वपूर्ण और निर्णायक मोड़ बताते हुए चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन को किसी खतरे के तौर पर देखने और दुश्मन मानने की जिद एक ऐतिहासिक और रणनीतिक भूल होगी। चीन-अमेरिका संबंध न केवल इन दोनों देशों बल्कि बाकी दुनिया के हितों की पूर्ति करते हैं। चीन की यह अदा तो दोस्ती की आड़ में धमकी की साफ मिसाल है और भारत को इस ओर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगी वोटिंग ,21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सियासी गहमागहमी तेज.......

रूस-यूक्रेन युद्ध : वैश्विक आर्थिक प्रभाव के बीच भारतीय रेल

रूस-यूक्रेन युद्ध : वैश्विक आर्थिक प्रभाव के बीच भारतीय रेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend