ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सियासी गहमागहमी तेज…….

UB India News by UB India News
June 14, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रपति भवन, संपादकीय
0
राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगी वोटिंग ,21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। एक तरफ भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के साथ विपक्षी दलों से उम्मीदवार के संबंध में उम्मीदवार तय करने के लिए राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत किया है वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई है।

हालांकि ममता की इस बैठक को लेकर खींचतान देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी और शिवसेना ने बैठक को लेकर कोई खास संजीदगी नहीं दिखाई है। इसकी एक वजह 15 जून को ही कांग्रेस द्वारा विपक्षी दलों की बैठक का बुलाया जाना भी है। दरअसल, कांग्रेस और ममता बनर्जी में पिछले महीने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान उपजी कड़वाहट अभी भी बरकरार है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

भाजपा के लिए राहत की बात भी यही है। विपक्षी एकता में दरार का फायदा निश्चित तौर पर भाजपा उठाना चाहेगी। बढ़त के बावजूद राजग खेमे को कुछ दलों को अपने पाले में करने की जद्दोजहद करनी होगी। इसमें बीजू जनता दल (बीजद) और वाईएसआर कांग्रेस की भूमिका सबसे अहम होगी क्योंकि ये दोनों पार्टियां न तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा हैं न राजग का। अलबत्ता, कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद सही तस्वीर निकल कर आएगी। वैसे भी किसी भी पक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से खुद सोनिया गांधी ने जरूर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नाम पर सहमत होती दिख रही है। इस सिलसिले में आप नेता संजय सिंह ने शरद पवार से एक दिन पहले मुलाकात भी की है। इन सब कवायद के बावजूद अभी बहुत कुछ पर्दे के पीछे है। सियासी गोलबंदी का खुलकर प्रदर्शन एकाध दिनों बाद ही होगा। पवार का नाम जिस तरह से आगे आया है, उससे भाजपा को भी अपनी रणनीति बनाने या उसमें बदलाव करने को जरूर मजबूर किया है। वैसे उम्मीदवार तय करने से ज्यादा जरूरी उन दलों को अपने पाले में करने की होगी, जिनकी एक चाल से किसी भी गठबंधन का खेल बिगड़ या बन सकता है। फिलहाल इस हाईप्रोफाइल चुनाव का रोमांच बरकरार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
रूस-यूक्रेन युद्ध : वैश्विक आर्थिक प्रभाव के बीच भारतीय रेल

रूस-यूक्रेन युद्ध : वैश्विक आर्थिक प्रभाव के बीच भारतीय रेल

इस्लामिक देशों में हो रही प्रतिक्रियाएं किसी दृष्टि से सामान्य घटना नहीं है………..

इस्लामिक देशों में हो रही प्रतिक्रियाएं किसी दृष्टि से सामान्य घटना नहीं है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend