ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रवासी बिहारियों की जाति का भी डेटा बैंक बनायेंगे नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
प्रवासी बिहारियों की जाति का भी डेटा बैंक बनायेंगे नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातिगत गणना का काम जल्द शुरू होगा. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में होने जा रहे जातिगत गणना पिछले वर्षों में हुए जनगणना से काफी अलग होगा. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार सरकार जिस तरीके से गणना कराने जा रही है, उसमें सारा डाटा उपलब्ध रहेगा. यह सब के काम आने वाला है.

सभी बिहारियों की होगी गणना
जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारी चाहे बिहार में हो या फिर बिहार से बाहर सभी की गणना की जाएगी. प्रवासी बिहारियों के बारे में भी पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया जाएगा. जाति का आंकड़ा भी उपलब्ध होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार जातीय जनगणना के मामले में एक मिसाल बनने वाला है.

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

ब्लू प्रिंट पर चल रहा काम
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने अपने संसाधन से इसे कराने का फैसला किया है. अभी ब्लू प्रिंट तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगेगा. उसके बाद इसे जमीन पर ले जाया जाएगा. बिहार में जातिगत गणना बेहतर ढंग से किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहेंगे की जातिगत गणना जल्द हो जाए.

अनुभव वाले लोगों को काम में लगाया जायेगा
सामान्य प्रशासन विभाग को जातीय जनगणना से जोड़ने के पीछे भी नीतीश कुमार ने अपना मकसद बताया है. उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि खूब अच्छे ढंग से यह हो. यदि कोई व्यक्ति रिटायर हो गया है और वह अच्छा काम करने वाला हो, तो उन्हें भी इस काम में लगाया जाएगा. पहले जो जनगणना काम कर चुके हैं, उन्हें भी इस काम में लगाया जाएगा.

पहले के गणना में कई खामियां
मुख्यमंत्री नीतीश ने यूपीए सरकार की तरफ से करायी गयी जनगणना पर भी सवाल खड़े किये. नीतीश कुमार ने साल 2010-11 में करायी गयी जनगणना को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सीएम नीतीश ने कहा है कि जो जनगणना करायी गयी उसका ना तो कोई प्रारूप सामने आया और कई तरह की उसमें खामियां भी रहीं. वहीं जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं शिक्षित रहेगी वहां जनसंख्या नियंत्रित रहेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
कल सुबह पटना पहुंचेंगे नितिन गडकरी, महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का करेंगे लोकार्पण

कल सुबह पटना पहुंचेंगे नितिन गडकरी, महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का करेंगे लोकार्पण

Varanasi Serial Blasts: दोषी वलीउल्लाह को फांसी की सजा, दूसरे मामले मिली उम्र कैद

Varanasi Serial Blasts: दोषी वलीउल्लाह को फांसी की सजा, दूसरे मामले मिली उम्र कैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend