ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल सुबह पटना पहुंचेंगे नितिन गडकरी, महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का करेंगे लोकार्पण

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in पटना, परिवहन, भाजपा
0
कल सुबह पटना पहुंचेंगे नितिन गडकरी, महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का करेंगे लोकार्पण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गंगा नदी पर निर्मित महात्मा गांधी सेतु का आखिरकार पुनर्जन्म हो गया. मंगलवार को 24 साल बाद एक बार फिर इस पुल के दोनों लेन पर एक साथ आवाजाही शुरू हो जायेगी. गांधी सेतु के दूसरे लेन का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 7 जून को उद्घाटन करेंगे. 1981 में निर्मित इस पुल का ढांचा चंद वर्षों बाद ही जर्जर हो गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से इस पुल को पुनर्जीवित किया गया है. इस पुल के एक लेन का नवनिर्माण पहले ही हो चुका है और उस पर वाहनों की आवाजाही चालू हैं. दूसरे लेन के चालू हो जाने के बाद करीब 24 साल बाद इस पुल के दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही हो पायेगी. अब इसके दोनों लेन चालू हो जाने के बाद पटना से हाजीपुर रूट पर जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

15 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शिलान्यास
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करीब 13,585 करोड़ की लागत वाली 15 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. गांधी सेतु का सुपर स्ट्रक्चर बनकर तैयार है. वर्षों से बंद पुल का पूर्वी लेन को कल लोकार्पित किया जायेगा. फिलहाल पुल के एक लेन से ही वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में गाड़ियों का दबाव काफी ज्‍यादा रहता है. दूसरे लेन के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्‍मीद है.

RELATED POSTS

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और अपर मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत ने सोमवार को गांधी सेतु के पूर्वी लेन के लोकार्पण को लेकर विस्तृत जानकारी दी. मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगवार सुबह करीब 10:30 बजे पटना पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद न‍ितिन गडकरी सीधे सीएम हाउस जाएंगे. मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में 13,585 करोड़ की लागत वाली 15 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया जाएगा. इसको लेकर हाजीपुर में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे.

इसी माह होगा जेपी गंगा पथ का लोकार्पण
गांधी के सेतु का सुपर स्‍ट्रक्‍चर काफी आधुनिक है. इसके निर्माण पर करीब 1800 करोड़ की लागत से बना है. नितिन गडकरी बिहार यात्रा के दौरान 9 परियोजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे. इसके अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. जिन परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया जाएगा, उनके लिए 70 से 80 फीसद जमीन का अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है. नितिन नवीन ने इस मौके पर बताया कि जेपी गंगा पथ और मीठापुर ब्र‍िज का उद्घाटन इसी महीने किया जाएगा. बिहार के मंत्री ने बताया कि हाजीपुर-छपरा का काम जल्‍द से जल्‍द पूरा करने के लिए केंद्र से बातचीत चल रही है.

जाम से मिलेगी मुक्ति
गांधी सेतु का दूसरा लेन खुलने के साथ ही लोगों को जाम की समस्‍या से निजात मिल सकती है. फिलहाल एक लेन ही चालू होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. इससे यात्रियों के साथ ही मालवाहक वाहनों को भी दूरी तय करने में देरी होती है. बता दें कि गांधी सेतु को दुरुस्‍त करने का काम महीनों से चल रहा है. पुल की स्थिति को देखने के बाद इसे दुरुस्‍त करने का फैसला किया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

विधानसभा में ई-विधान (नेवा) व्यवस्था होगी लागू ………….

by UB India News
August 10, 2026
0

ई-विधान (नेवा) व्यवस्था के जरिये विधानसभा डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ चुकी है। आने वाले दिनों में शून्यकाल सहित सभी...

Next Post
Varanasi Serial Blasts: दोषी वलीउल्लाह को फांसी की सजा, दूसरे मामले मिली उम्र कैद

Varanasi Serial Blasts: दोषी वलीउल्लाह को फांसी की सजा, दूसरे मामले मिली उम्र कैद

प्रवासी बिहारियों की जाति का भी डेटा बैंक बनायेंगे नीतीश कुमार

जातीय गणना से हर वर्ग का होगा विकासः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend