ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे लालू यादव!

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in पटना, राजद
0
किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे लालू यादव!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD Supremo Lalu Prasad) किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। वे करीब एक वर्ष से वहां के डाक्‍टरों के संपर्क में भी हैं। उनसे टेलीफोनिक सलाह ले रहे हैं। सूत्रों से खबर मिल रही है कि किडनी ट्रांसप्‍लांट को लेकर वे सिंगापुर में चिकित्‍सकों से विमर्श करेंगे। इसके लिए उन्‍होंने पासपोर्ट जारी करने के लिए सीबीआइ कोर्ट में अर्जी लगाई है। बताया जाता है कि सीबीआइ कोर्ट में उनकी अर्जी पर 10 जून को सुनवाइ हो सकती है।

कई तरह की बीमारियों से पीड़‍ित हैं लालू
गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो किडनी समेत कई तरह की बीमारियों से पीड़ि‍त हैं। क्रि‍एटनीन लेवल काफी बढ़ा होने और किडनी के ठीक तरह से काम नहीं करने को लेकर किडनी ट्रांसप्‍लांट की चर्चा हो रही है। वे सिंगापुर के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों से इसपर रायशुमारी करेंगे। चारा घोटाले के मामले में जमानत पर बाहर आए लालू प्रसाद का पासपोर्ट जब्‍त है। सिंगापुर जाने के लिए उन्‍हें पासपोर्ट की जरूरत होगी। इसी के लिए उन्‍होंने सीबीआइ कोर्ट में आवेदन दिया है। 10 जून को उनके आवेदन पर कोर्ट फैसला लेगी कि उनका पासपोर्ट रिलीज होगा या नहीं। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व लालू की मुलाकात भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य आरके सिन्‍हा से हुई थी। आरके सिन्‍हा ने बताया कि उन्‍होंने अपना किडनी ट्रांसप्‍लांट सिंगापुर में ही कराया है। उन्‍होंने राजद सुप्रीमो को पूरी जानकारी दी थी। सूत्राें का कहना है कि कोर्ट ने उन्‍हें जमानत के समय भी देश नहीं छोड़ने की शर्त लगाई थी साथ ही मोबाइल नंबर भी नहीं बदलने को कहा था।

RELATED POSTS

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

मालूम हो कि लालू प्रसाद सोमवार को अपनी पार्टी के विधान परिषद उम्‍मीदवारों (Bihar MLC Election Candidates) के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे थे। उनके साथ पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) भी थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

विधानसभा में ई-विधान (नेवा) व्यवस्था होगी लागू ………….

by UB India News
August 10, 2026
0

ई-विधान (नेवा) व्यवस्था के जरिये विधानसभा डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ चुकी है। आने वाले दिनों में शून्यकाल सहित सभी...

Next Post
प्रवासी बिहारियों की जाति का भी डेटा बैंक बनायेंगे नीतीश कुमार

प्रवासी बिहारियों की जाति का भी डेटा बैंक बनायेंगे नीतीश कुमार

कल सुबह पटना पहुंचेंगे नितिन गडकरी, महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का करेंगे लोकार्पण

कल सुबह पटना पहुंचेंगे नितिन गडकरी, महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का करेंगे लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend