ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के राजगीर शिविर में उठी बिहार में RJD से गठबंधन तोड़ने की मांग

UB India News by UB India News
June 2, 2022
in कांग्रेस, नालंदा
0
कांग्रेस के राजगीर शिविर में उठी बिहार में RJD से गठबंधन तोड़ने की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प कार्यक्रम राजगीर में शुरू हो गया है. बुधवार को पहले दिन फर्स्ट सेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का संबोधन हुआ. तकरीबन 300 की संख्या में कार्यकर्ता व नेता इस कार्यक्रम में शामिल रहे. उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि अभी राज्य स्तर पर आयोजित यह संकल्प शिविर जिला और प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होगा. नव संकल्प शिविर से पार्टी में ऐतिहासिक परिवर्तन की संभावना है. झा ने कहा कि आज सभी कांग्रेसियों को अपना हित छोड़कर पार्टी हित में सोचने की जरूरत है.

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम पासवान ने पार्टी में संगठन की कमजोरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक संगठन की जवाबदेही कार्यकर्ताओं को नहीं दी जाएगी तब तक कांग्रेस की मजबूती की बात करना बेमानी है. पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस को मजबूती के लिए बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करना होगा और नेताओं को ईगो भी खत्म करना होगा. हालांकि, कार्यक्रम के पहले ही दिन पार्टी टीम में मतभेद मनमुटाव और तमाम चीजें देखने को मिलीं.

RELATED POSTS

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

दरअसल, बिहार से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सांसद मोहम्मद जावेद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, लेकिन पिछली पंक्ति में जाकर बैठ गए; जबकि उनके लिए आगे की सीट निर्धारित थी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के अलावा बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास उनके पास पहुंचे और आगे चलकर स्थान ग्रहण कराने की कोशिश की, लेकिन सांसद अपनी जगह पर बैठे रहे. और तो और संकल्प शिविर के लिए कांग्रेस ने जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था; उससे भी लेफ्ट कर गए. जब उनसे पूछा गया तो वह पूरे मामले पर टालमटोल करते नजर आए और कहा कि पार्टी को मजबूती इस संकल्प शिविर से जरूर मिलेगी. उन्होंने अपनी किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया.

शकील अहमद ने कही यह बात
मंच से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कहा कि संकल्प शिविर का मकसद कांग्रेस का जन जन तक संवाद बढ़ाने के अलावा समाज को तोड़ने की किसी भी तरह की साजिश को रोकने, किसानों युवाओं के मुद्दे को और धारदार बनाने और विदेश एवं कृषि नीति पर चर्चा करनी है.

राजद से गठबंधन खत्म करने की उठी आवाज
संकल्प शिविर के पहले दिन कई नेताओं ने खुले मंच से बिहार में राजद के साथ किसी भी तरह के समझौते का विरोध किया. पार्टी द्वारा राजगीर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह से जब बिहार में राजद के गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर समझौता को लेकर फैसला करने का अधिकार किसी नेता को नहीं है.

कांग्रेस में राजद को लेकर दुविधा की स्थिति
सांसद ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के साथ किसी भी तरह के एलायंस पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व का ही लगा सकता है. बिहार में आज कांग्रेस राजद के साथ है या नहीं है इस पर भी अखिलेश सिंह ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. जाहिर है कांग्रेसी नेता खुद राजद के साथ संबंधों को लेकर उधेड़बुन की स्थिति में है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे...

Next Post
पीएम मोदी के ८ वर्षों का कार्यकाल बेमिसालः तारकिशोर

पीएम मोदी के ८ वर्षों का कार्यकाल बेमिसालः तारकिशोर

सरकार को आंकड़े मिलने के बाद विकास नीतियां बनाने में मदद मिलेगी

सरकार को आंकड़े मिलने के बाद विकास नीतियां बनाने में मदद मिलेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend