ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के ८ वर्षों का कार्यकाल बेमिसालः तारकिशोर

UB India News by UB India News
June 2, 2022
in कटिहार, भाजपा
0
पीएम मोदी के ८ वर्षों का कार्यकाल बेमिसालः तारकिशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन समापन सत्र को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के ८ साल बेमिसाल रहे हैं। भारत की वैश्विक साख और पहचान मजबूत हुई है। विगत आठ वषोंर् में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डि़जिटल भारत को लेकर कई योजनाएं शुरू की।

इस दौरान डि़जिटल रुपया‚ यूपीआई‚ आयुष्मान भारत‚ किसान सम्मान योजना‚ प्रधानमंत्री आवास योजना‚ गरीब कल्याण अन्न योजना‚ उज्जवला योजना‚ अटल पेंशन योजना‚ सुरक्षा बीमा योजना‚ जैविक कृषि को प्रोत्साहन जैसी कई योजनाओं की शुरुआत करके प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में सर्वस्पर्शी विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में भारत ने सुदृढ़ कदम बढ़ाया है।अंतोदय के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में देश के ८० करोड़ गरीब लोगों को निरूशुल्क अनाज का वितरण किया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत १.२२ करोड़ आवास स्वी.त किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत २.३ करोड़ आवास स्वकृत हुए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक ११.२२ करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री स्व–निधि योजना के अंतर्गत २९.६ लाख फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण का वितरण किया गया।प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि के सुनिश्चित प्रयास हुए।

RELATED POSTS

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ३.२ करोड़ लोगों को ५ लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। १८ करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड़ जारी किए गए।विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत १९० करोड़ से अधिक निरूशुल्क टीके लगाए गए।उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को ९ करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० को लागू किया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत १.३२ करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। नए भारत के निर्माण हेतु नारी शक्ति और युवा शक्ति के विकास के साथ–साथ विरासत के गौरव का संरक्षण और सम्मान की दिशा में बेहतरीन कार्य शुरू किए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में देश और बिहार में बेहतर कार्य हुए हैं। लोगों का जीवन आसान और सुगम हुआ है।प्रधानमंत्री जी ने जहां एक ओर वैश्विक पहचान और साख कायम करने में मजबूत भूमिका का निर्वहन किया है‚ वहीं दूसरी ओर देश के गरीब‚ वंचित और शोषितों की उन्होंने चिंता की है और उनके कल्याण के मार्ग प्रशस्त किए हैं।ष्ऑपरेशन गंगाष् और ष्ऑपरेशन राहतष् द्वारा युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया। बिहार में ड़बल इंजन की सरकार का बेहतर लाभ मिल रहा है।बिहार में विकास की गति को तेज करने के सुनिश्चित प्रयास किए गये हैं। बिहार में २००५ में भाजपा के समर्थन से सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के समावेशी विकास के प्रत्येक मानकों पर अर्जुन की .ष्टि की भांति कार्य किए हैं‚ जिससे स्वास्थ्य‚ शिक्षा‚ उद्योग‚ .षि‚ सड़क‚ बिजली‚ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत संरचना के निर्माण में आशातीत प्रगति हुई है।

बिहार में प्रति व्यक्ति आय २००५ की तुलना में ८००० रुपये से बढ़कर वर्तमान में ४८००० रुपये हो चुकी है। बिहार में जहां २००५ में ३ प्रतिशत जी.ड़ी.पी. दर थी‚ वहीं यह आज बढ़कर ११ प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। १५८ साल के बाद सोन नदी पर पूल का निर्माण करा कर संपूर्ण शाहाबाद क्षेत्र को अनूठा तोहफा मिला है। असम– दरभंगा के बीच बिहार का पहला एक्सप्रेस–वे बन रहा है। इसके अलावा दरभंगा और बिहटा एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने गति शक्ति योजना के तहत विकास की परियोजनाओं को नई रफ्तार देने की सार्थक पहल की है।

वित्तीय वर्ष २०२२–२३ का आम बजट में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग के लिए सामाजिक क्षेत्र पर व्यय के उद्’ेश्य से राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष २०२२–२३ हेतु राजकोषीय घाटा को जी.एस.ड़ी.पी. का ३.४७ प्रतिशत रखा है। राजकोषीय घाटा वर्ष २०२२–२३ के लिए २५८८५ करोड़ रुपए अनुमानित है। वर्ष २०२२–२३ में ४५७३५ करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय होना अनुमानित है‚ जो वर्ष २०२०–२१ के वास्तविक पूंजीगत व्यय की तुलना में १.७५ गुणा है। इसके अतिरिक्त इस बजट में सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों पर पूरे बजट का ६५ प्रतिशत से अधिक का प्रावधान किया गया है‚ जिससे वित्तीय वर्ष २०२२–२३ के बजट में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन और मानव विकास को प्राथमिकता दी गई है।

वर्ष २०२२–२३ में केंद्र सरकार से मिलने वाले केंद्रीय करों में ९११८० करोड़ रुपए का हिस्सा तथा केंद्रीय अनुदान में ५८००१ करोड़ रुपए की राशि अनुमानित है। राज्य का कुल स्कीम व्यय वर्ष २०२०–२१ के ६३१७७ करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष २०२२–२३ में एक लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह वृद्धि ५८ प्रतिशत है। इससे पूर्व से चल रही योजनाओं तथा नई योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों के लिए विशेष ऋण पैकेज के रूप में वर्ष २०२२–२३ में एक लाख करोड़ रुपए ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की गई है‚ इससे बिहार राजकोष को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होगा। वित्तीय वर्ष २०२२–२३ का बजट मुख्यतः उच्च आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने तथा जन कल्याण के उद्’ेश्य से बनाया गया है‚ जिससे आर्थिक विकास को प्रोत्साहन तथा मानव विकास को प्राथमिकता के साथ साथ ‚ रोजगार सृजन‚ उद्योग और उद्यमिता के विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सु.ढ़ीकरण में काफी मदद मिलेगी।केंद्र सरकार और बिहार सरकार की संयुक्त पहल और प्रयासों से बिहार में विकास के कायोंर् में तेजी आयी है।पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आकार मिला है।समाज के सबसे निचले पायदान पर रह रहे व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री जी ने संकल्पित प्रयास किए हैं‚ जिसका लाभ गरीब और वंचित लोगों को मिल रहा है। आज का भारत ऊर्जावान् युवा शक्ति और राष्ट्रवादी सोच के साथ प्रधानमंत्री जी के सबल और सशक्त नेतृत्व में देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान और साख कायम कर रहा है।सरकार के यशस्वी प्रयासों से राष्ट्रवादी पहचान के साथ भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जहॉ संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रही जनकल्याणकारी योजना पर प्रकाश ड़ालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर–घर तक ले जाने और वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की अपील की। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किये गये। जिसको स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांड़ेय ने बैठक में प्रस्तुत किया। तो वहीं उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन तथा कोढा विधायक कविता पासवान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जबकि पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी‚ गन्ना एवं कानून मंत्री प्रमोद कुमार‚लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान‚ पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद‚विधान परिषद के उपनेता नवल किशोर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता मुख्य रुप से उपस्थित रहे। बैठक के विभिन्न सत्रों में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दालसनिया‚ बिहार झारखंड़ क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पार्टी के कार्य और केन्द्र व राज्य सरकार कार्य को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया। साथ ही संगठनात्मक पाठ पढाया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ भाजपा कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल‚ प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा‚ प्रदेश मंत्री बेबी कुमारी‚ विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल‚ विधायक निशा सिंह‚ भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो‚ उपाध्यक्ष बबन कुमार झा‚ जिला मिडि़या प्रभारी अमित गुप्ता बबलू‚ कटिहार ग्रामीण अध्यक्ष अजय कुमार दास‚ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरव कुमार मालाकार‚ युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी भाष्कर सिंह‚ भाजपा उपाध्यक्ष छाया तिवारी‚ महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतु चौधरी‚ गौरव कश्यप‚ प्रशान्त कुमार आदि मौजूद रहे । दो दिवसीय बैठक के लिए पदरे शहर को कार्यकर्ता ने बैनर पोस्टर पाट दिया। मानो शहर पुरा भाजपामय दिख रहा हो। पहली बार राज्यस्तरीय बैठक को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
सरकार को आंकड़े मिलने के बाद विकास नीतियां बनाने में मदद मिलेगी

सरकार को आंकड़े मिलने के बाद विकास नीतियां बनाने में मदद मिलेगी

प्रदेश के सर्वस्पर्शी विकास के लिए जातीय जनगणना चाहते हैं नीतीशः श्रवण

प्रदेश के सर्वस्पर्शी विकास के लिए जातीय जनगणना चाहते हैं नीतीशः श्रवण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend