जदयू के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवम आमजन की समस्याओं के निदान हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम हो रही है। इसी क्रम में बुधवार ०१ जून को हुई जनसुनवाई में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं एवम आमजन की समस्या व जनसमस्याओं को सुन उसका त्वरित निष्पादन किया गया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया। जदयू के मुख्य सचेतक सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की तरक्की के लिए जातिगत जनगणना के पक्षधर हैं। बिहार की तरक्की के लिए उनका जोर जातिगत जनगणना पर है। जातीय जनगणना होने से सभी वगोंर् के विकास के लिए सरकार को जन कल्याणकारी योजनाएं बनाने में मदद मिलेगीस मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार सभी क्षेत्रों में हर समुदाय के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर निबंधन‚ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून में हुए संशोधन के आलोक में एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट को पावर देने के संदर्भ में कारवाई चल रही है। ताकि पहली बार पीकर पकडे जाने वालों को कुछ आर्थिक दंड लगाकर छोड दिया जाएस जबतक एक्सक्यूटिव मैजिस्ट्रेट को पावर नहीं मिलता है तबतक पुरानी व्यवस्था चलेगीस उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ जिलों में थर्ड पार्टी सर्वे कराया गया हैस सर्वे की प्रारम्भिक रिपोर्ट के अनुसार शराबबंदी कानून से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कम हुयी हैं। महिलाओं के हाथ में पैसे आने लगे हैं‚ बच्चों की शिक्षा सुचा हुयी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हैस विशेषकर महिलाओं में काफी उत्साह है। निबंधन विभाग ने समाप्त वित्त वर्ष में पांच हजार करोड रुपये के स्थान पर ५३०० करोड रूपये प्राप्त किये हैं जो लक्ष्य का १०६ प्रतिषत है। शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कडी कार्रवाई की जा रही है।उक्त कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह‚ प्रदेश मुख्यालय उपाध्यक्ष नवीन आर्य चन्द्रवंशी‚ मुख्यालय महासचिव अरुण कुमार सिंह एवं मुख्यालय सचिव वासुदेव सिंह उपस्थित रहे।
पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र
पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...






